{"_id":"68c1c304e6950f2080074766","slug":"the-temple-courtyard-resonated-with-bhajans-devotees-took-prasa-rewari-news-c-198-1-rew1001-225496-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भजनों से गूंजा मंदिर का प्रांगण, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भजनों से गूंजा मंदिर का प्रांगण, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
विज्ञापन
फोटो : 12हनुमान मंदिर में आयोजित जागरण में भजन सुनते भक्त। स्रोत : मंदिर
रेवाड़ी। सेक्टर-1 सोलहराही स्थित प्राचीन इच्छा पूर्ण चोले वाले हनुमान मंदिर में 26वां सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। भजन गायक धर्मबीर फौजी और गोपाल वर्मा ने हनुमान भक्ति से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिन पर श्रद्धालु झूम उठे। इसके उपरांत भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया।
मंदिर संस्थापक व राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र सिंह गुप्ता के जन्मदिन पर हनुमान जी को भोग अर्पित लगाकर भक्तों को प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। सुंदरकांड पाठ के मुख्य यजमान राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ हरियाणा प्रांत के उपाध्यक्ष अंकित लोहिया व उनकी पत्नी प्राची लोहिया रहीं। पूजा-अर्चना मंदिर पुजारी पंडित बिजेंद्र भारद्वाज ने संपन्न कराई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गणेश प्रधानाचार्य राम किशन रहे।
कार्यक्रम में एडवोकेट बलजीत सिंह यादव, भाजपा नेता दीपक मंगला, नगर पार्षद राजेंद्र सिंगल, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र वशिष्ठ, प्रदेश सचिव दिनेश खटाना, प्रदेश मीडिया प्रभारी मधु वशिष्ठ व अन्य मौजूद रहे।