फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The strike will continue till the demands are met.

मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा

Thu, 03 Feb 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The strike will continue till the demands are met.
सुभाष पार्क में धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। सुभाष पार्क में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विरोध धरना 58वें दिन वीरवार को भी जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस धरने में सरकार से अपनी मांगों को लेकर लगातार सरकार के विरोध में बैठी हैं। इस दौरान यूनियन की जिला प्रधान तारादेवी ने कहा कि खराब मौसम और सरकार हमारे धैर्य की परीक्षा ले रही है। उन्होंने कहा कि महिला जगत को चलाने वाली शक्ति की स्वरूप हैं, जिसे प्रकृति ने अपने हाथों से सृजित किया है। सरकार में बैठे पुरुष इस बात को समझ लें कि महिला किसी भी मामले में कमजोर नहीं। जब तक मांगें नहीं मानी जातीं तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान सचिव कृष्णा देवी ने कहा कि यह विरोध केवल विचारधारा का है। सरकार अपनी कही बात नहीं मान रही और हम नैतिक आधार पर सरकार से अपने हक में कही गई बात लागू करने की गुहार लगा रहे हैं। कामरेड राजेंद्र सिंह और पूर्व डीए आरके श्योराण ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को संबोधित किया। इनका दावा है कि जिला रेवाड़ी में लगभग सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल हो चुके हैं। वक्ताओं ने दावा किया कि अगर सरकार ने आंगनबाड़ी बहनों की मांगें नहीं मानी तो यह आंदोलन अधिक ताकत के साथ जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed