फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The social justice group of the Janwadi Mahila Samiti reached Rewari

Rewari News: जनवादी महिला समिति का सामाजिक न्याय जत्था रेवाड़ी पहुंचा

Wed, 30 Jul 2025 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The social justice group of the Janwadi Mahila Samiti reached Rewari
फोटो: 06रेवाड़ी। गांव रोझुवास में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को जत्थे के बारे में बताते हुए
रेवाड़ी। जनवादी महिला समिति का सामाजिक न्याय जत्था रोहतक से चलकर बुधवार को रेवाड़ी जिला के गांव रोझुवास व कनुका में पहुंचा। महिलाओं ने फुल मालाओं से जत्थे का स्वागत किया। जत्थे का नेतृत्व जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष सविता, राज्य महासचिव उषा सरोहा व कोषाध्यक्ष अमिता ने किया। जत्थे के बारे में बताते हुए राज्य अध्यक्ष सविता ने बताया कि अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति हरियाणा द्वारा संचालित सामाजिक न्याय जत्थे का उद्देश्य गीत, नाटक, नृत्य, नारे, साहित्य आदि के माध्यम से नशा खोरी, बेरोजगारी, अंधविश्वास, सामाजिक भेदभाव, रुढ़िवाद, जातिवाद व साम्प्रदायिकता के खिलाफ जागरूकता पैदा करना है।
विज्ञापन

जनवादी महिला समिति की राज्य महासचिव उषा सरोहा ने कहा कि देश की आजादी के बाद आज देश की जनता के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। बेरोजगारी, महंगाई व सामाजिक-आर्थिक गैर बराबरी अपनी चरम सीमा पर है। बेरोजगारी, गरीबी व अन्याय ने युवाओं को नशा खोरी व अपराध के क्षेत्र में धकेल दिया है।
विज्ञापन

परिणामस्वरूप दलितों, अल्पसंख्यकों व महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं। इस अवसर पर सीआईटीयू के नेता रामकुवांर, रामचंद्र, हरियाणा विज्ञान मंच के जिला सचिव ईश्वर नास्तिक, ममता, सुमन, निर्मला, ग्यासा आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed