{"_id":"68bc78990cf3c14417073844","slug":"the-room-partner-killed-rakesh-said-because-of-this-the-owner-had-thrown-him-out-of-the-room-rewari-news-c-198-1-rew1001-225281-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रूम पार्टनर ने ही राकेश को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रूम पार्टनर ने ही राकेश को उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
फोटो : 12आरोपी, विनोद कुमार
रेवाड़ी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने 3 सितंबर को मिंडा कट बावल रोड के पास राकेश वर्मा की हत्या करके शव फेंकने के मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान यूपी के जिला सुल्तानपुर के गांव हमजाबाद निवासी विनोद कुमार व यूपी के जिला सुल्तानपुर के गांव अतरसुमा कलां निवासी सन्नी यादव के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या से पहले गांव सुठानी में राकेश व दोनों आरोपी एक ही कमरे में किराये पर साथ रहते थे। तीनों आर्थिक रूप से कमजोर थे। किराये को लेकर तीनों का आपस में विवाद होने लगा था। इस वजह से मकान मालिक ने उनसे कमरा खाली करवा लिया था।
दोनों आरोपी राकेश वर्मा को कमरा खाली करने की वजह मानते थे। 2 सितंबर को शराब पीने के लिए एक साथ बैठे थे। शराब पीने के बाद जब नशा हुआ तो सन्नी और विनोद का राकेश के साथ झगड़ा हो गया। दोनों ने पहले उसका गला घोंट दिया। इसके बाद चेहरे पर पत्थर से वार किए, जिससे राकेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बावल में नाैकरी करता था राकेश
डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि 3 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि मिंडा कट बावल रोड के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। राकेश वर्मा बावल की एक कंपनी में नौकरी करता था और गांव सुठानी में दो दोस्तों के साथ किराये के मकान में रह रहा था। मकान मालिक ने तीनों से कमरा खाली करवा लिया था। इस पर दोनों आरोपी राकेश को जिम्मेदार मानते थे और रंजिश रखे हुए थे।
हमले से राकेश की मौके पर ही मौत हो गई
राकेश के हत्या के बाद दोनों आरोपी शव को सड़क किनारे फेंककर भाग गए। अगले दिन सुबह शव मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। जांच के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।