{"_id":"6aa04ae02c1cebc4700d1f27","slug":"the-retired-employees-association-will-hold-a-meeting-on-september-12-rewari-news-c-198-1-rew1001-245073-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ की 12 सितंबर को होगी सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ की 12 सितंबर को होगी सभा
Tue, 08 Sep 2026 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक 12 जुलाई को रोहतक कर्मचारी भवन में हुई थी। इसमें निर्णय लिया गया कि लंबित मांगों को लेकर 29 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे का धरना दिया जाएगा। इसी कड़ी में रेवाड़ी जिला सभा की आवश्यक बैठक 12 सितंबर को सुबह 10 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क, बड़ा तालाब-अग्रसेन चौक के पास आयोजित होगी।
जिला प्रधान आरडी शर्मा ने बताया कि बैठक में 29 सितंबर को होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। संघ की ओर से 29 सितंबर सुबह 10 बजे से 30 सितंबर सुबह 10 बजे तक धरना देकर प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त के माध्यम से 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा।
संघ की प्रमुख मांगों में मार्च 2025 में पारित वित्त विधेयक वापस लेना, आठवें वेतन आयोग में पेंशनरों को पूर्व की तरह सभी लाभ देना, कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करना और चिकित्सा भत्ता तीन हजार रुपये करना शामिल है।
विज्ञापन
इसके अलावा पुरानी पेंशन बहाल करने, एनपीएस व यूपीएस को मान्य नहीं करने, 18 माह के बकाया महंगाई भत्ते का ब्याज सहित भुगतान तथा रेलवे और हवाई यात्रा में पूर्व की तरह 50 प्रतिशत छूट देने की मांग की जाएगी।
संघ ने बताया कि यह आंदोलन का पहला चरण होगा। इसके बाद 12 दिसंबर को दिल्ली के रामविलास मैदान में महारैली और 13 दिसंबर को संयुक्त सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।