फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The ramp on the border became a battleground, people of Dharuhera and Bhiwadi clashed

Rewari News: सीमा पर रैंप बना जंग का अखाड़ा, धारूहेड़ा-भिवाड़ी के लोग भिड़े

Thu, 10 Jul 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 10 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The ramp on the border became a battleground, people of Dharuhera and Bhiwadi clashed
फोटो : 07 रेवाड़ी। ​भिवाड़ी-अलवर बाईपास पर बने रैंप के पास धारूहेड़ा नगरपालिका के चेयरमैन कंवर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। धारूहेड़ा-भिवाड़ी सीमा पर नेशनल हाईवे 919 पर बना रैंप जंग का अखाड़ा बनता जा रहा है। वीरवार को मलबा डलवाकर रैंप ऊंचा करा रहे धारूहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन कंवर सिंह यादव का भिवाड़ी के लोगों ने विरोध जताया। एक महिला ने तो चेयरमैन का कॉलर पकड़ लिया। खूब धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने लोगों को शांत किया।
वीरवार को नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह रैंप ऊंचा कराने के लिए जब मलबा डलवा रहे थे तभी भिवाड़ी के लोग मलबा डाल रही ट्रैक्टर-ट्राॅली के सामने लेट गए। उन्होंने चेयरमैन को खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी। इस पर चेयरमैन ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

चेयरमैन कंवर सिंह का कॉलर पकड़ने वाली महिला ने कहा, उसकी सीमा पर दुकान है। बुधवार रात से हो रही बारिश से भिवाड़ी बाईपास, भगत सिंह कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में पानी भर गया है। मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, अस्पताल और बीडा कार्यालय तक पानी से घिर गए हैं। नेशनल हाईवे 919 पर स्थित क्रिस स्क्वायर मॉल की बेसमेंट पार्किंग में 10 फीट पानी भर गया है। बेसमेंट में खड़ी दर्जनों बाइक और कारें पानी में डूब चुकी हैं। बिजली के सॉकेट और लाखों की कीमत वाले जनरेटर भी पानी में डूबे हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। वहीं, धारूहेड़ा के लोगों का कहना है कि अगर रैंप तोड़ा जाता है तो भिवाड़ी का सारा दूषित पानी धारूहेड़ा में प्रवेश कर जाएगा। इस वजह से रैंप जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अज्ञात लोगों ने तोड़ा था रैंप

सोमवार की देर रात अज्ञात लोगों ने धारूहेड़ा सीमा पर बना रैंप तोड़ दिया था। मंगलवार को फिर रैंप बनवाया गया। अब मामला फिर से बढ़ता जा रहा है। धारूहेड़ा की पुलिस सीमा पर डटी हुई है। दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है। उसके बाद भी स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। रेवाड़ी और भिवाड़ी प्रशासन की कई बार बैठकें भी हो चुकी हैं। इसके बाद भी मामला जस का तस बना हुआ है।
महापंचायत का एलान, रैंप तोड़ने की तैयारी

जलभराव समस्या से निजात पाने के लिए बुधवार को मिलकपुर में बाबा मोहन राम मंदिर में सर्व समाज की बैठक हुई। इसमें भिवाड़ी-धारूहेड़ा सीमा पर बने 4 फीट ऊंचे रैंप को तोड़ने का निर्णय लिया गया। 13 जुलाई को रैंप स्थल पर महापंचायत की घोषणा की गई है। लोगों का कहना है प्रशासन ने जलभराव समस्या हल नहीं की है। हरियाणा की तरफ से बनाए रैंप ने स्थिति और भयावह कर दी है। अगर बारिश का दौर एक-दो दिन और जारी रहा तो स्थिति भयानक हो सकती है।

वर्जन-


-भिवाड़ी का दूषित पानी धारूहेड़ा में बिल्कुल नहीं आना चाहिए। इसके लिए मैं प्रयास कर रहा हूं। बुधवार को मलबा डलवाकर रैंप ऊंचा करवाया जा रहा था तभी सीमा पर आए लोगों ने दुर्व्यवहार किया। जब तक अध्यक्ष रहूंगा तब तक भिवाड़ी का दूषित पानी धारूहेड़ा में नहीं आने दूंगा।
-कंवर सिंह, चेयरमैन, नगर पालिका, धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed