फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The police's de-addiction team raised awareness in villages.

Rewari News: पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांवों में जागरूकता बढ़ाई

Fri, 13 Feb 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 13 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The police's de-addiction team raised awareness in villages.
फोटो : नशे से दूर रहने और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित करती हुई पुलिसटीम। पुलिस प्रवक्ता
कोसली। जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस की नशा मुक्ति टीम लगातार गांवों में दौराकर जागरूकता अभियान चला रही है। शुक्रवार को निरीक्षक रामपाल के नेतृत्व में टीम ने गांव सहादत नगर और झाल में डोर-टू-डोर जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक की और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने एक नशा पीड़ित व्यक्ति की काउंसलिंग कर उसे रेवाड़ी के डी एडिक्शन सेंटर में भर्ती कराया। अब तक टीम ने जिले में नशे से पीड़ित 230 लोगों की पहचान की है और 66 लोगों का इलाज कराया जा चुका है। निरीक्षक रामपाल ने कहा कि पुलिस और आमजन के सहयोग से नशे जैसी बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने विशेष रूप से युवा पीढ़ी को नशे से बचाने पर जोर दिया और बताया कि इस अभियान से प्रेरित होकर कई युवा शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर लौटे हैं और अनेक नशा ग्रस्त युवकों ने नशा छोड़ने की पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी नशे से जुड़ी सूचना के लिए मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 पर संपर्क करें। सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा। निरीक्षक ने गांव के युवाओं और बच्चों से भी कहा कि वे इस नशा मुक्त अभियान में पुलिस का सहयोग करें और अपने परिवार एवं समाज में नशे को पूरी तरह बहिष्कृत करने में योगदान दें।

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे इस जनजागरूकता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर इसे सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed