{"_id":"648f4f84f2b98491c406a824","slug":"the-pillar-of-every-workers-party-kavita-jain-rewari-news-c-198-1-rew1002-1304-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी का आधार स्तंभ : कविता जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी का आधार स्तंभ : कविता जैन
Mon, 19 Jun 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी के रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन रविवार को चैतन्य स्कूल में किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कविता जैन उपस्थित रहीं, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम चौहान ने की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी का आधार स्तंभ है। सभी कार्यकर्ता आगामी चुनावों में एकजुटता से कार्य करेंगे तथा देश में एवं प्रदेश में भाजपा सरकार को पुन:स्थापित करने के लिए संकल्प रहेंगे।
उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख पार्टी की विजय का सूत्रधार होता है। भाजपा की शक्ति उसके बूथ के कार्यकर्ता हैं। पन्ना प्रमुखों से आग्रह करते हुए कहा कि पन्ना प्रमुख घर-घर जाकर वोटरों को भाजपा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारीं दें। जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने पन्ना प्रमुखों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि तीन एस, संवाद, स्वभाव, सद्भाव भाजपा पन्ना प्रमुखों के प्रमुख कार्य व दायित्व हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा रामपाल यादव, प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील मूसेपुर, प्रदेश संयोजक सेवा प्रकोष्ठ डॉ. सतीश खोला, जिला महामंत्री ईश्वर चनीजा तथा अशोक मुदगिल, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल छाबड़ी, दीपक मंगला, मनोज सैनी व मंडल प्रभारी विजय प्रधान सहित अन्य उपस्थित रहे।