फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The operator said- we have to work on low salary, it should be increased

Rewari News: ऑपरेटर बोले- कम वेतन पर काम करना पड़ रहा, बढ़ाया जाए

Thu, 10 Jul 2025 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The operator said- we have to work on low salary, it should be increased
फोटो : 9स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला को ज्ञापन सौंपते क्रीड पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर। स्रो
रेवाड़ी। हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों के क्रीड पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर प्रतिनिधियों ने हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला को मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से क्रीड पंचायत ऑपरेटरों ने अपनी वेतन संबंधी समस्याओं, कार्य भार और कार्य स्थायीत्व को लेकर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि हरियाणा की पंचायतों में कार्यरत क्रीड पंचायत ऑपरेटर राज्य सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक लागू करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे केवल कंप्यूटर संचालन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे पंचायत प्रशासन के संचालन में उनकी भागीदारी है।
विज्ञापन

वे वित्तीय रिकॉर्ड बनाए रखने, सामाजिक योजनाओं की मॉनिटरिंग, पोर्टल्स पर डाटा एंट्री, डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने और आम जनता को शासन से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद उन्हें बेहद कम वेतन पर काम करना पड़ रहा है, जबकि उनका कार्यभार लगातार बढ़ता जा रहा है।
ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाले प्रमुख प्रतिनिधियों में पलवल से विजय चौहान, सोनीपत से अनुज हुड्डा, करनाल से देवी दयाल, रेवाड़ी से संजय यादव, झज्जर से पंकज, नूंह से एलुरुद्दीन, महेंद्रगढ़ से देवेश, चरखी दादरी से विकास, भिवानी से सोनू व अन्य लोग मौजूद रहे।



प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि पंचायत ऑपरेटरों की मांगों पर शीघ्र अमल नहीं किया गया, तो वे चरणबद्ध आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। हालांकि, उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी और राज्य सरकार पर पूरा विश्वास व्यक्त करते हुए आशा जताई कि सरकार उनकी कठिनाइयों को समझेगी और न्यायसंगत निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed