फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The operational period for special trains has been extended starting today.

Rewari News: स्पेशल ट्रेनों के संचालन की आज से अवधि बढ़ी

Thu, 09 Jul 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 09 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The operational period for special trains has been extended starting today.
अनाज मंडी रेलवे स्टेशन की तरफ से गुजरती ट्रेन। संवाद
रेवाड़ी। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रेवाड़ी से होकर गुजरने वाली सात जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। इससे जिले के यात्रियों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सात जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन का विस्तार किया गया है। इनमें रेवाड़ी से संचालित होने वाली स्पेशल ट्रेनों के अलावा रेवाड़ी जंक्शन से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की विशेष ट्रेनें भी शामिल हैं।
विज्ञापन

रेवाड़ी-रिंगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन का संचालन रेवाड़ी से 10 और 13 जुलाई और रिंगस से 11 और 14 जुलाई तक बढ़ाया गया है। वहीं, रेवाड़ी-रिंगस-रेवाड़ी स्पेशल का संचालन भी रेवाड़ी और रिंगस से 10 और 13 जुलाई तक जारी रहेगा। इन ट्रेनों के संचालन से दैनिक यात्रियों और स्थानीय यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी से होकर गुजरने वाली कई लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनों की अवधि भी बढ़ाई गई है। इनमें अजमेर-योगनगरी ऋषिकेश-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 22 जुलाई से 30 सितंबर तक और वापसी दिशा में 23 जुलाई से 1 अक्तूबर तक किया जाएगा।
श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल का संचालन श्रीगंगानगर से 26 जुलाई और समस्तीपुर से 28 जुलाई तक बढ़ाया गया है। कानपुर सेंट्रल-असारवा-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 20 जुलाई से 31 अगस्त और वापसी दिशा में 21 जुलाई से 1 सितंबर तक जारी रहेगा।
रेलवे ने प्रयागराज-गांधीग्राम-प्रयागराज द्वि-साप्ताहिक स्पेशल के संचालन को 18 जुलाई से 29 अगस्त और वापसी में 19 जुलाई से 30 अगस्त तक बढ़ा दिया है। आगरा कैंट-असारवा-आगरा कैंट साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 3 अगस्त से 31 अगस्त तथा वापसी में 4 अगस्त से 1 सितंबर तक जारी रहेगा।

रेलवे के अनुसार त्योहारों और छुट्टियों के दौरान बढ़ने वाली यात्री भीड़ को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाई गई है। इससे रेवाड़ी जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्रियों को सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और लंबी दूरी के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के समय और आरक्षण की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed