फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The municipality will get the drains of Dharuhera cleaned by spending 8.16 lakhs

Rewari News: 8.16 लाख खर्च कर धारूहेड़ा के नालों की सफाई कराएगी पालिका

Mon, 19 Jun 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 19 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
The municipality will get the drains of Dharuhera cleaned by spending 8.16 lakhs
धारूहेड़ा। मानसून आने से पहले शहर के सभी नालों की सफाई करवाने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार नालों की सफाई पर 8 लाख 16 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर भी छोड़ दिया गया है। टेंडर लेने वाले ठेकेदार की ओर से शीघ्र ही सभी नालों की सफाई करवाने का कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

मानसून के आने से पहले नगरपालिका प्रशासन ने इस बार नालों की सफाई करवाने के लिए ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किए थे। चार फर्मों ने टेंडर भरे थे। नपा के अधिकारियों ने नालों की सफाई करवाने के लिए 8 लाख 16 हजार रुपये में टेंडर छोड़ दिया है। विशेष बात यह है कि इस बार नगरपालिका के नालों के साथ शहर में जितने भी नाले जिस भी विभाग द्वारा बनवाए गए हैं उनकी सफाई भी नगरपालिका प्रशासन द्वारा करवाई जाएगी।
विज्ञापन

नालों की सफाई कर रखी जाएगी निगरानी
शहर निवासी नरेश,अशोक कुमार व राकेश ने कहा कि पहले नालों की सफाई सही तरीके से नहीं होती थी। बिल बनाकर नपा के अधिकारियों द्वारा संबंधित ठेकेदार को पूरा भुगतान किया जाता था। इसका नुकसान शहर के लोगों को बारिश के मौसम में उठाना पड़ता था। इस बार नालों की सफाई के दौरान पूरी निगरानी रखी जाएगी। ताकि नाले पूरी तरह से साफ हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
धारूहेडा शहर में लोकनिर्माण विभाग या फिर किसी भी अन्य विभाग की ओर से जो नाले बनाए गए हैं, उनकी भी सफाई पालिका को करवानी होगी। ये नाले अब पालिका प्रशासन के तहत होंगे। शहर के नालों की सफाई करवाने का ठेका 8 लाख 16 हजार में छोड़ा गया है। जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
-कंवर सिंह यादव, चेयरमेन नगगर पालिका धारूहेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed