फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The morning sun was overcome by the cold frost.

Rewari News: सुबह धूप को ठंड ने मारा पाला

Wed, 14 Jan 2026 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 14 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The morning sun was overcome by the cold frost.
फोटो : 16 रेवाड़ी। गांव सीहा​ ​स्थित एक खेत में जमा पाले की परत। स्रोत: किसान
रेवाड़ी। जिले में इस वर्ष ठंड ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मंगलवार को दूसरे दिन भी जिले में पाले का असर बना रहा। सुबह धूप निकलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

सोमवार को न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कड़ाके की सर्दी के चलते सुबह लोग घरों में ही कैद रहे। दिन के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली लेकिन शीतलहर का असर पूरे दिन महसूस किया गया। बीते 24 घंटे के दौरान जिले का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

ठंड के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं बाजारों में भी सुबह के समय सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार जिले में हर वर्ष जनवरी माह में ही सबसे अधिक ठंड पड़ती है और कई बार न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इससे पहले 12 जनवरी 2012 को न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था लेकिन इस बार माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज होना जिले के लिए असामान्य और पहली बार की घटना मानी जा रही है। इससे आमजन के साथ पशुपालकों और किसानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

16 जनवरी तक शुष्क रहेगा मौसम :
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 16 जनवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी शीत हवाएं चलने से रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है, जबकि दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है। कुछ क्षेत्रों में पाला पड़ने की भी आशंका जताई गई है। वहीं 16 और 19 जनवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 17 और 18 जनवरी को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed