फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The miscreants who came to steal fired at the young man who was chasing, injured case registered

Rewari News: चोरी करने आए बदमाशों ने पीछा कर रहे युवक पर चलाई गोली, घायल मामला दर्ज

Sat, 20 May 2023 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
The miscreants who came to steal fired at the young man who was chasing, injured case registered
कोसली। गांव मोहदीनपुर में वीरवार की रात चोरी करने आए बदमाशों ने उनका पीछा कर रहे एक युवक को गोली मार दी। युवक के कंधे में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश फायरिंग करते हुए रात को फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद रोहड़ाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, वीरवार की रात को गांव मोहदीनपुर निवासी रामबिलास के घर में चोर घुस गए। घर के सामने सो रहे गांव निवासी मुकेश को चोरों के आने की भनक लग गई। कुछ दिन पहले भी गांव में चोरी की वारदात हुई थी। मुकेश ने चोरों को पकड़ने के इरादे से अपने साथी सुनील को इसकी सूचना दी। सुनील मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को भी जगा दिया। ग्रामीणों के जागने के बाद चोरों ने भागने का प्रयास किया। ग्रामीण ने उनका पीछा शुरू कर दिया। भाग रहे बदमाशों ने पीछा कर रहे सुनील को गोली मार दी। सुनील के कंधे में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए और बदमाश रात को ही मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने सुनील को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद कंधे में लगी गोली को बाहर निकाला। पुलिस अभी बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

लगातार क्षेत्र में हो रही चोरी से लोगों में भय का माहौल

क्षेत्र में पीछले चार दिन में कोहारड़ गांव से जहां दो भैंस और दो कटड़िया चोरी हो गई, वहीं बाबडोली में दस लाख के लगभग की चोरी हो गई। इसके अलावा कोसली में डेढ़ माह में तीसरी बार मोबाईल दुकान से लाखों रुपये की चोरी ने क्षेत्र में भय का माहौल बना दिया है। स्थानीय पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों की गोली लगने से घायल सुनील की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश करने का भरसक प्रयास किया जा रहा है।
- शिवचरण, थाना प्रभारी, कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed