फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The miscreants robbed the auto driver, did not get caught by the police

बदमाशों ने आटो चालक को लूटा, नहीं चढ़े पुलिस के हत्थे

Tue, 28 Dec 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the auto driver, did not get caught by the police
रेवाड़ी। बदमाशों ने रविवार को पटौदी फ्लाईओवर के पास माल उतार कर घर लौट रहे ऑटो चालक से नकदी, मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड लूट लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया है।
विज्ञापन

पीड़ित सतीश ने बताया कि वह रेवाड़ी के गांव किशनगढ़ में रहता है। रविवार को वह गुरुग्राम में ऑटो से माल अनलोड करने गया था। रात 10 बजे घर लौटते समय रेवाड़ी-रोहतक हाईवे स्थित पटौदी फ्लाईओवर के पास पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने ऑटो के आगे बाइक लगा दी। बदमाशों ने उससे पूछा कहां जाओगे। सतीश ने बीकानेर जाने की बात की तो एक बदमाश उतरकर ऑटो में आकर बैठ गया और फिर ऑटो की चाबी निकाल ली। इससे पहले सतीश कुछ समझ पाता बदमाशों ने हाथापाई शुरू कर दी और उसका मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और पर्स छीन लिया। पर्स में करीब 3 हजार रुपये नकद थे।
विज्ञापन

पुलिस ने सतीश की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने वारदात स्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की है, जिससे बदमाशों के बारे में सुराग लगाया जा सके। इतना ही नहीं सतीश द्वारा बताए गए बाइक के नंबरों की भी जांच की है। लेकिन, सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed