फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The miscreants entered Kalia's house and fired bullets, one hit his back

Rewari News: बदमाश कालिया के घर में घुस बदमाशों ने चलाईं गोलियां, एक पीठ पर लगी

Sat, 23 Aug 2025 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The miscreants entered Kalia's house and fired bullets, one hit his back
अस्पताल में भर्ती बदमाश रोहित उर्फ कालिया। स्रोत : वीडियो ग्रैब
रेवाड़ी। बदमाश रोहित उर्फ कालिया के घर में घुसकर स्कूटी पर आए 3 बदमाशों ने 4 गोलियां चलाईं जिनमें एक गोली पीठ में जा लगी। बदमाश को शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी फायरिंग करने वाले बदमाशों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में कालिया ने बताया कि वह हमलावरों को नहीं जानता है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। शहर के मोहल्ला भजन का बाग निवासी 39 वर्षीय रोहित जीता गुर्जर गैंग से जुड़ा हुआ है। शनिवार को रोहित अपनी मां के साथ घर पर ही मौजूद था। घर पर 2 युवक और मौजूद थे। दोपहर साढ़े 3 बजे स्कूटी पर 3 बदमाश उसके घर के बाहर आए।
विज्ञापन


तीनों बदमाश गेट खोलकर घर में चले गए। रोहित घर पर ही था। बदमाशों को देखने के बाद वह अंदर की तरफ भागा। तभी बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। 4 गोलियां चलाई गईं। एक गोली रोहित की पीठ पर जा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित की मां राजकुमारी ने चिल्लाना शुरू कर दिया। बदमाश वहां से भाग गए। इसके बाद पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे और रोहित को संभाला। पड़ोसी अपनी बाइक पर उसे ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे रेफर कर दिया। परिवार उसे रेवाड़ी के ही प्राइवेट अस्पताल में ले गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

रोहित उर्फ कालिया पर 22 मामले दर्ज
रोहित पर 22 मामले दर्ज हैं। 2004 में मॉडल टाउन थाने में पहला स्नैचिंग का केस दर्ज हुआ था। हत्या के प्रयास के मामले में वह 12 साल से जेल में बंद था। बाहर आते ही दोबारा आपराधिक गतिविधियां शुरू कर दी थीं। रोहित के पिता महावीर की 4 साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है।

फरवरी में पुलिस ने स्कर्ट पहनाकर घुमाया था

इसी साल फरवरी में रोहित जेल से छूटा था। 19 फरवरी को वह सज्जन नामक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में पहुंचा था। उसने सज्जन को रिवॉल्वर दिखाकर 10 लाख रुपये की मांग की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 फरवरी को उसे गिरफ्तार कर लिया था। सबक सिखाने के लिए पुलिस ने उसकी बाजार में सिर मुंडवा और स्कर्ट पहनाकर परेड करवाई थी। उस वक्त ये मामला काफी सुर्खियों में रहा था। इस मामले में 3 माह पहले कोर्ट से जमानत मिलने पर जेल से छूटा था।

वर्जन:
फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस जांच कर रही है कि ये फायरिंग किसने की थी। घायल रोहित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। -रतनलाल, प्रभारी, थाना शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed