फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The minister honored the meritorious in the village Nandrampur Bass

गांव नंदरामपुर बास में मंत्री ने मेधावियों को किया सम्मानित

Sun, 17 Apr 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The minister honored the meritorious in the village Nandrampur Bass
रेवाड़ी। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंदरामपुर बास में मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और यहां एक निजी कंपनी के सीएसआर के तहत कराए गए विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में शहरों की तर्ज पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया करा रही है। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास अधिक हो सके।
विज्ञापन

बावल विधानसभा क्षेत्र में कोई भी गांव आज बिजली, पेयजल, शिक्षा, सड़कें, सिंचाई व स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित नहीं। सभी गांवों में सरकार द्वारा सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाकर विकास कार्य करवाएं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए मॉडल संस्कृति विद्यालय अपग्रेड किए जा रहे है। छोटे बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने आंगनबाड़ी केन्द्रों को प्ले स्कूलों में बदला जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चेे सरकारी स्कूल के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करें। इसलिए सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों की तर्ज पर सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। ताकि अभिभावकों पर आर्थिक बोझ भी कम पड़े।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन
सहकारिता मंत्री ने गांव नंदरामपुर बास में बाबा बिशनदास मंदिर प्रांगण में आयोजित मेले व कुश्ती मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बाबा बिशनदास के चरणों में माथा टेककर उनका आशीर्वाद लिया और प्रदेश के लोगों की सुख व समृद्धि की कामना की। कुश्ती मुकाबले में ग्रामीणों एवं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि कोई भी खिलाड़ी, जो लक्ष्य ले उसे हकीकत में बदलने का प्रयास करे। तभी सफलता हासिल होती है। हरियाणा सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों की खुराक राशि दोगुनी कर दी है तथा विभिन्न ओलंपिक प्रतिस्पर्धाओं में क्वालीफाई करने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को आगे की तैयारी करने के लिए आर्थिक सहयोग देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने खेल नीति के प्रावधान में बदलाव करने का निर्णय इस उद्देश्य से लिया है कि खेल कोटे के तहत सरकारी सेवा में आने वाले खिलाड़ी प्रदेश के लिए खेलते रहें तथा बाद में नई खेल प्रतिभाओं को तराशने में अपनी भूमिका निभा सकें। इस अवसर पर उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनी और उन्हें जल्द हल कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed