{"_id":"69614fca3bdcc703e2034774","slug":"the-minimum-temperature-dropped-to-28-degrees-celsius-making-friday-night-the-coldest-of-the-season-rewari-news-c-198-1-rew1001-231823-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 2.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, शुक्रवार की रात सीजन की सबसे ठंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 2.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, शुक्रवार की रात सीजन की सबसे ठंडी
Sat, 10 Jan 2026 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
भाड़ावास मार्ग का सुबह 5 बजे का दृश्य। संवाद
रेवाड़ी। जिले के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी से गलन भरी ठंड में इजाफा हुआ है। अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 2.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से शुक्रवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। ठंड बढ़ने से लोगों ने अलाव का सहारा लिया। वहीं घने कोहरे के चलते अवागमन प्रभावित रहा।
जिले में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वीरवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
कड़ाके की ठंड और धुंध के चलते सुबह के समय जनजीवन प्रभावित रहा। दृश्यता 10 मीटर होने से वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ठंड के चलते लोग घरों में दुबके रहे। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों को हुई। वहीं सड़क के किनारे और घरों के सामने लोग अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन
वहीं, एक्यूआई भी काफी बढ़ गया है। अधिकतम एक्यूआई 348 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 13 जनवरी तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी शीत हवा चलेगी, जिससे रात के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जबकि दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।
आने वाले दिनों में देर रात और सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन के समय ठंडी हवाएं चलने से ठंड का असर बरकरार रहेगा।
भिवाड़ी, तिजारा और आसपास के क्षेत्रों में ठंड का कहर
भिवाड़ी। भिवाड़ी, तिजारा सहित खैरथल-तिजारा जिले और आसपास के क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रात में घना कोहरा छाने से दृश्यता कम रही जिससे आवागमन प्रभावित रहा। सर्द हवा के चलते गलन भरी ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर खुद को गर्म करने को मजबूर हैं।
शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे क्षेत्र में हल्की बारिश हुई, साथ ही तिजारा में बारीक ओले भी गिरे। बारिश और ओलों से सर्दी और बढ़ गई है। हालांकि ओलों का आकार छोटा होने से फसलों को फिलहाल कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
ठंड को देखते हुए खैरथल-तिजारा जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने कक्षा 1 से 5वीं तक के बच्चों के लिए 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है।