{"_id":"66fef37b7a5ae6fc18037ec4","slug":"the-maximum-temperature-reached-385-degrees-then-the-heat-started-troubling-rewari-news-c-198-1-rew1001-210155-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री पहुंचा, फिर सताने लगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री पहुंचा, फिर सताने लगी गर्मी
Fri, 04 Oct 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 04 Oct 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 14रेवाड़ी। गर्मी में धूप से बचने के लिए कपड़ा बांधकर जाती युवतियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी फिर लोगों को सताने लगी है। दिन में तेज धूप के चलते लोग छाता लगाकर चलने के लिए मजबूर हैं। दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड से लोग सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। ऐसे नागरिक अस्पताल में चिकित्सक उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। वीरवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री पर दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 5 और 6 अक्तूबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आने वाले दिनों में क्षेत्र में हल्की बारिश के आसार हैं। अक्तूबर के पहले पखवाड़े में तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। तापमान सामान्य से अधिक रहेगा जबकि दूसरे पखवाड़े के अंतिम सप्ताह में क्षेत्र के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। धीरे-धीरे लोगों को सुबह ठंड महसूस होने लगेगी। अक्तूबर के महीने में 9 और उसके 15 अक्तूबर को एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से पहले 4 व 5, उसके बाद 9 व 10, और 15 व 16 अक्टूबर को क्षेत्र में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा हल्की बारिश हो सकती है।
इस वर्ष जिले में हुई औसत 488.9 एमएम बारिश
अक्तूबर की शुरुआत के साथ ही मानसून की विदाई हो गई। क्षेत्र में इस सीजन के दौरान 14 फीसदी अधिक बरसात दर्ज हुई है। मानसून का सीजन 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है। मानसून सीजन में जिले में औसत 488.9 एमएम बारिश हुई। इस दौरान जिले में सामान्य बारिश 431.4 मिलीमीटर तक होती है। जिले में 1 से 30 सितंबर के दौरान कुल बारिश 121.5 मिलीमीटर दर्ज हुई है। इस दौरान जिले में सामान्य बारिश 75.2 मिलीमीटर होती है, जो सामान्य से 62 फीसदी अधिक हुई है।
विज्ञापन
वर्जन
अक्तूबर में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हल्की बर्फबारी के आसार हैं। अक्तूबर में सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में हलचल से इंकार नहीं किया जा सकता। इसका आंशिक असर भी क्षेत्र में देखने को मिलेगा।- डॉ. चंद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दिन-- अधिकतम तापमान-- न्यूनतम तापमान
3 अक्तूबर 38.5:; 22.5
2 अक्तूबर 38.0 : :24,6
1 अक्तूबर 37.0 : :24.5
30 सितंबर 33.5 : :23.5
29 सितंबर 33.5: : 23.2
28 सिंतबर 33.0: :: 23.5

दिन
3 अक्तूबर 38.5:
2 अक्तूबर 38.0 : :24,6
1 अक्तूबर 37.0 : :24.5
30 सितंबर 33.5 : :23.5
29 सितंबर 33.5: : 23.2
28 सिंतबर 33.0: :: 23.5