फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The man who attacked the police team was on remand for 5 days

पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाला 5 दिन के रिमांड पर

Sat, 25 Jun 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The man who attacked the police team was on remand for 5 days
सदर थाना पुलिस ने बुधवार की रात के समय गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर हत्या का प्रयास करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के उमरपुर निवासी अनीश उर्फ नीम के रूप में हुई। उसके अन्य साथियों का पता लगाने के लिए आरोपी को अदालत से पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि रात को ईएएसआई अमरसिंह और पीसीआर चालक गंगायचा टोल टेक्स की ओर से गश्त पर जा रहे थे। अमर सिंह के अनुसार झज्जर रेलवे फाटक के पास एक ट्रक गलत साइड में खड़ा हुआ था। ट्रक के पास दो लोग खड़े थे। पास में खड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो में भी दो लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार यह लोग किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। जब पुलिस ने उनके पास जाकर पूछताछ करने का प्रयास किया तो ट्रक के पास खड़े दोनों लोग भी स्कार्पियो में बैठ गए। इसके बाद उन्होंने गाड़ी तेज गति से भगा दी। पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया तो स्कॉर्पियो को काफी आगे ले जाने के बाद तेज गति से वापस मोड़ दिया। इसके बाद उन लोगों ने पीसीआर को सीधी टक्कर मारकर पुलिसकर्मियों पर हमला किया। जोर की टक्कर लगने से स्कॉर्पियो का दरवाजा खुलने पर एक व्यक्ति उसमें से जमीन पर गिर गया। पुलिसकर्मियों ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पता यूपी के मरपुर का रहने वाला अनीश उर्फ नीम बताया। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, जान से मारने के प्रयास करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में आरोपी यूपी के उमरपुर निवासी अनीश उर्फ नीम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed