फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The man accused of supplying weapons to criminals has been arrested.

Rewari News: बदमाशों को हथियार देने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Jan 2026 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The man accused of supplying weapons to criminals has been arrested.
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने 10 जनवरी को हुई मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों को हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी तरुण उर्फ तन्नु (गांव गोकलगढ़) को गिरफ्तार किया है। इस मामले में चार मुख्य आरोपी पहले ही पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि 10 जनवरी की रात सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि हत्याकांड का वांछित हर्ष उर्फ तोतला उर्फ चिता अपने साथ नीरज उर्फ अज्जु, विकास उर्फ मोटू और रितिक को लेकर बिना नंबर की कार से धारूहेड़ा की ओर आ रहे हैं।
विज्ञापन

आरोपियों पर मारपीट, लूट-डकैती, हत्या और अवैध हथियार रखने सहित दर्जनों मामले दर्ज हैं। हर्ष पर पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। रात में मसानी बैराज के पास पुलिस ने कार रोकने का इशारा किया लेकिन आरोपी वाहन की रफ्तार बढ़ाकर मीरपुर की और भागे। पुलिस ने पीछा किया और जीतपुरा-मीरपुर कच्चे रास्ते पर जब कार रुकी तो चारों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। हर्ष और विकास पैर में गोली लगने से गिर पड़े, जबकि नीरज और रितिक ने आत्मसमर्पण किया। घटना के बाद पुलिस ने दो देशी कट्टे, एक पिस्टल, एक मैगजीन, चार कारतूस और बिना नंबर की कार बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह अवैध हथियार तरुण उर्फ तन्नु ने उपलब्ध कराए थे। पुलिस ने तरुण को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed