फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The lover had made a friend kill Etah's woman

Rewari News: प्रेमी ने दोस्त से कराई थी एटा की महिला की हत्या

Wed, 05 Jul 2023 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 05 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
The lover had made a friend kill Etah's woman
रेवाड़ी। सीआईए की टीम को गांव सुलखा के समीप सरसों के खेत में 9 दिसंबर 2022 को मिले महिला के शव की करीब आठ माह बाद शिनाख्त कराने में सफलता मिली है। टीम ने मामले का खुलासा कर दिया है। महिला यूपी के एटा की रहने वाली थी। उसके प्रेमी दीपक ने अपने साथी नरेन्द्र उर्फ नोनू के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। इस काम के लिए दीपक ने नरेन्द्र को 2 लाख रुपये देने का भरोसा दिया था। हत्या से पहले महिला के साथ बलात्कार करने की पुष्टि भी हुई थी। मृतका गर्भवती थी।
विज्ञापन

डीएसपी संजीव बल्हारा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि महिला विवाहित थी। पति-पत्नी रेवाड़ी के धारूहेड़ा में किराये पर रहते थे। महिला का उसके पति के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसके चलते वह पति को छोड़कर काम के सिलसिले में एक बार गुजरात भी चली गई थी। इसके बाद लौट आई और पास में ही स्थित राजस्थान के खुशखेड़ा की एक कंपनी में नौकरी करने लग गई।
विज्ञापन

इसी दौरान उसकी गुरुग्राम के बोहड़ा कलां निवासी दीपक के साथ मुलाकात हो गई। दीपक को पता चल गया कि उसका अपने पति के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा, जिसके बाद उसने उससे से नजदीकियां बढ़ा दी। दीपक उसी इलाके में बस चलाता था। दोनों के बीच संबंध बन गए। दीपक ने खुद को अविवाहित बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती होने पर शुरू हुई अनबन
डीएसपी ने बताया कि महिला पति को छोड़कर दीपक के साथ रहने लगी थी। कई महीनों तक दोनों साथ रहे। इस बीच वह गर्भवती हो गई। 4 माह की गर्भवती होने पर महिला ने दीपक से शादी करने की बात कही। दीपक ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। इस पर महिला शादी का दबाव बढ़ाने लगी तो दीपक ने उसकी हत्या की साजिश रची। दीपक पहले से ही शादीशुदा था। उसकी एक बेटी भी है। दीपक ने अपने साथी बधराना निवासी नरेन्द्र उर्फ नोनू की मदद से हत्या की वारदात को अंजाम दिया। दीपक ने नरेन्द्र को लालच दिया कि वह उसकी प्रेमिका को ठिकाने लगा देगा तो उसे 2 लाख रुपये दे देगा। 8 दिसंबर 2022 को दीपक कमरे पर प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा। वहां शारीरिक संबंध भी बनाए। कोर्ट मैरिज करने का बहाना बनाकर प्रेमिका को घुमाने की बात कहकर नरेन्द्र के साथ भेज दिया।

गला दबाकर हत्या की
दीपक ने प्रेमिका को ले जाने के लिए अपनी बुलेट बाइक नरेन्द्र को दी। नरेन्द्र उसे अपने साथ लेकर घुमाने की बात कह गांव बधराना की पहाड़ियों की तरफ ले गया। इसके बाद वह उसे गांव सुलखा की नहर के पास सरसाें की खेतों ले गया, जहां नरेन्द्र ने महिला का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी नरेंद्र ने काफी देर तक उसका गला दबाए रखा। सांसें थमने का यकीन होने पर नरेंद्र ने वहां पड़े पत्थरों से उसके चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी पहचान न हो सके। उसके बाद वहां से भाग गया। सुराग मिलने के बाद सीआईए टीम ने पहले दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर नरेंद्र उर्फ नोनू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि दीपक ने नरेन्द्र के जरिए अपनी प्रेमिका की हत्या कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed