फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The Lok Seva Manch will launch a campaign to champion the interests of children.

Rewari News: बच्चों के हितों को लेकर अभियान चलाएगा लोक सेवा मंच

Sun, 15 Mar 2026 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 15 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
The Lok Seva Manch will launch a campaign to champion the interests of children.
रेवाड़ी। राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने बच्चों के हितों को लेकर विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय मंच की कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में कहा गया कि समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए बच्चों की सही परवरिश और उनकी समस्याओं का समाधान बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने बताया कि सीनियर सिटीजन के हितों को लेकर चलाए जा रहे संपर्क अभियान के दौरान सैकड़ों बच्चों ने भी अपनी समस्याएं और मांगें सामने रखी हैं। बच्चों ने सरकारी व निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए सरकार की ओर से निशुल्क वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

बच्चों ने यह भी बताया कि कई गली-मोहल्लों में खेल के मैदान और सार्वजनिक स्थानों की कमी है। ऐसे में हर गांव और शहर के प्रत्येक वार्ड व सेक्टर में चिल्ड्रन क्लब और प्लेग्राउंड की व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके अलावा बच्चों ने वर्ष में दो बार देश के भीतर अभिभावकों या शिक्षकों के साथ शैक्षणिक टूर पर बस, ट्रेन और हवाई यात्रा में विशेष छूट देने की मांग भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक प्रधान ने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ऑन कॉल विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क मेडिकल जांच और उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। बैठक में महेश कौशिक, बीके राम सिंह, योगिता एडवोकेट और संगठन सचिव अभिषेक कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed