{"_id":"6a91cb755f6179315507b2b5","slug":"the-lights-went-out-dangers-awakened-rewari-news-c-198-1-rew1001-244481-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रोशनियां बुझीं, जाग उठे खतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रोशनियां बुझीं, जाग उठे खतरे
Fri, 28 Aug 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी मार्ग पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट। संवाद
- फोटो : रक्षाबंधन के मौके पर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में बैठने की दिखी आपाधापी। संवाद
रेवाड़ी। शहर के सर्कुलर रोड समेत कई प्रमुख मार्गों और बाजारों में स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे के कारण जहां हादसों का खतरा बना रहता है, वहीं आपराधिक वारदात की आशंका भी बढ़ जाती है। नगर परिषद की ओर से स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत पर हर वर्ष लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है।
शहर में इस वर्ष भी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए नया टेंडर जारी किया गया है। इसके बावजूद सर्कुलर रोड, दिल्ली रोड, गढ़ी बोलनी रोड, बावल रोड, अनाज मंडी रोड, पुराना हाउसिंग बोर्ड और भाड़ावास रोड सहित कई स्थानों पर लाइटें खराब हैं।
सर्कुलर रोड पर अग्रसेन चौक से ब्रह्मगढ़, बावल चौक, अग्रसेन चौक से धारूहेड़ा चुंगी तथा झज्जर चौक से नाईवाली चौक के बीच कई स्थानों पर लाइटें बंद होने से रात में अंधेरा रहता है। शहर में बिजली के खंभों पर लगाई गई तिरंगा लाइटें भी कई स्थानों पर बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन
शहर के प्रमुख बाजारों में भी स्ट्रीट लाइटें रात के समय राह नहीं दिखा रहीं। मोती चौक, पुरानी सब्जी मंडी, बारा हजारी रोड, जीवली बाजार, रेलवे रोड, काठमंडी और केवल बाजार में स्ट्रीट लाइटों के खराब होने से लोगों को हादसे और लूटपाट का डर सताता रहता है। स्थानीय निवासी राकेश कुमार, अजीत और राहुल ने बताया कि बाजारों में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से चोरी और झपटमारी की घटनाओं का डर बना रहता है। लोगों ने नगर परिषद से खराब स्ट्रीट लाइटों की जल्द ठीक कराने की मांग की है।
रात में सामने पशुओं के आने से हादसे का डर
शहर की सड़कों पर रात के अंधेरे में पशुओं से टकराने का खतरा भी बना रहता है। मोती चाैक निवासी रमेश ने बताया कि सड़क पर बैठे या घूम रहे पशु वाहन चालकों को दूर से दिखाई नहीं देते। अचानक सामने आने पर चालक कई बार हादसे का शिकार हो जाते हैं। नगर परिषद प्रशासन को इसे जल्द ठीक कराना चाहिए।
वर्जन
अंधेरे के कारण लोगों को शहर की सड़काें पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने का काम जल्द शुरू करवाया जाएगा। -विनीत पीपल, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।