फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The lights of two houses went out before Diwali.

Rewari News: दीपावली से पहले बुझ गए दो घरों के चिराग

Sat, 18 Oct 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 18 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The lights of two houses went out before Diwali.
रेवाड़ी। नेशनल हाईवे-11 पर कुंड बैरियर के पास शुक्रवार की रात हुए हादसे में दो ममेरे भाइयों की मौत से दो घरों में मातम छा गया है। राजस्थान के झुंझुनू के गांव सई कलां निवासी सरजीत (26) और उसके रिश्ते में भाई चुरु जिले के गांव शिमला निवासी चेतन (19) दोनों अपने-अपने मातापिता के इकलौते पुत्र थे। दीपावली से पहले हादसे में दोनों की मौत से दो घरों के चिराग बुझ गए।
विज्ञापन

सरजीत और चेतन थार पर सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। कुंड बैरियर के पास बेकाबू हुई थार दूसरी लेन पर जाकर ट्रक से टकरा गई जिससे दोनों की मौत हो गई। चेतन अविवाहित था, जबकि सरजीत की शादी इसी साल फरवरी महीने में हुई थी। मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

रिश्तेदार और गांववाले लगातार परिवारों को ढांढस बंधा रहे थे लेकिन मां-बाप की आंखों से बहते आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। धनतेरस की वजह से दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ ही पलों में सब कुछ बिखर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली से पहले जिस घर में सजावट की तैयारी हो रही थी, वहां अब मातम का सन्नाटा छा गया है। सरजीत के ताऊ अजयपाल ने बताया कि चेतन और सरजीत अपना स्वयं का व्यवसाय करते थे। शनिवार सुबह वे दिल्ली किसी काम से निकले थे। बताया कि रास्ते में अचानक पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उनकी थार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद से दोनों के गांवों में शोक की लहर है।

माता-पिता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
सरजीत, चेतन के मामा का बेटा था और दोनों सगे भाइयों की तरह साथ बड़े हुए थे। सरजीत की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि चेतन के माता-पिता अपने इकलौते बेटे के जाने से बेसुध हैं। परिजन बार-बार यही कह रहे हैं कि हमारे घर का उजाला चला गया, अब यह दिवाली हमारे लिए कभी नहीं लौटेगी। दिवाली से पहले हुए इस हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। गांव में हर कोई यही कह रहा है कि भगवान ने दोनों परिवारों के घरों के दीपक बुझा दिए। जिस घर में कुछ दिन पहले तक शादी की खुशी गूंजी थी, वहां अब केवल सन्नाटा और आंसू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed