फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The Kingdom of Music Unearthed

स्वर साम्राज्ञी बिन सूना हुआ संगीत का साम्राज्य

Sun, 06 Feb 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The Kingdom of Music Unearthed
हीतू शर्मा - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। पार्श्वगायिका और भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर जिले के संगीतकारों और संगीत प्रेमियों में शोक की लहर है। उनका कहना है कि स्वर साम्राज्ञी के बिना पूरा संगीत साम्राज्य सूना हो गया है। उनके गीत हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। उनके निधन से संगीत का एक युग खत्म हो गया। इससे जगत को भारी क्षति हुई है।
विज्ञापन

वो हमारे दिलों हमेशा जिंदा रहेंगी
लता के निधन की खबर सुनने के बाद बहुत दुख हुआ। वह हमारे लिए साक्षात स्वर की देवी थीं। हम सभी उन्हें मां सरस्वती की तरह पूजते हैं। वो हमारे दिलों व हमारे संगीत में हमेशा जिंदा रहेंगी। उनका संगीत दिल को छू जाता है।
विज्ञापन

-प्रशांत मेहंदीरत्ता, संगीतकार
--------------------------
संगीत के लिए अपूर्णनीय क्षति
लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनने के बाद दुख हुआ। यह संगीत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने संगीत के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वह संगीत जगत के लिए मां सरस्वती के समान थीं। उनकी आवाज को सुनकर बचपन बीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हीतू शर्मा, संगीत शिक्षिका
-------------------------
संगीत जगत में गहरा शोक
संगीत जगत में गहरा शोक है। लता मंगेशकर के निधन की खबर दुख की बात है। कुछ पंक्तियों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रही हूं। ‘ये दुनिया कैसे भूलेगी बता, तेरी आवाज चप्पे-चप्पे गूंज रही लता, सरगमों की रानी, सुरों की शहजादी, दूर-दराज, गांव-शहर तूझे सुने सारी आबादी, तुझे बेहतर नादान ने न किसी को गाते सुना, तेरी आवाज चप्पे-चप्पे गूंज रही लता। उनके गानों को बचपन से सुना है। उनकी आवाज में मां सरस्वती बसतीं थीं।

-दिप्ती, संगीतकार
----------------------
तहे दिल से लता मंगेश्कर को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। भारत की स्वर कोकिला अपनी आवाज से दुनिया में नाम कर चुकी हैं। उनके स्वर और गीत अनंत काल तक रहेगी। वह भारत का गौरव थीं। उन्हें भारत रत्न व दादा साहब पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उनके गानों की वजह से फिल्में हिट हुआ करती थी।
-सिमरन, संगीतकार

 सिमरन

सिमरन- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed