फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The journey from Rewari to Chandigarh will now take 3 hours: Rao Inderjit Singh

रेवाड़ी से चंडीगढ़ का सफर अब 3 घंटे में होगा तय : राव इंद्रजीत सिंह

Fri, 17 Nov 2023 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 17 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
The journey from Rewari to Chandigarh will now take 3 hours: Rao Inderjit Singh
रेवाड़ी। चंडीगढ़ के लिए रेवाड़ी से सीधा संपर्क बंदे भारत के जरिए रेल यात्रियों को मिलेगा। अजमेर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक मंजूर कर दिया गया है। ट्रेन की समय सारणी भी जल्द जारी कर दी जाएगी। वंदे भारत के जरिए रेवाड़ी से चंडीगढ़ का सफर 3 घंटे का हो जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने बताया कि अजमेर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक किए जाने का प्रस्ताव पिछले महीना रेलवे बोर्ड को भेजा गया था जिसे मंजूर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन के जरिए रेवाड़ी व गुरुग्राम के रेल यात्रियों का सीधा-जुड़ाव चंडीगढ़ से हो जाएगा और कम समय में चंडीगढ़ की दूरी तय हो सकेगी। चंडीगढ़ नौकरी करने जाने वाले सरकारी कर्मचारी सहित सरकारी कार्य से चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को ट्रेन के जरिए कम समय में चंडीगढ़ पहुंचना आसान होगा व सफर सुहाना बन सकेगा।
विज्ञापन


राव ने कहा कि रेल यात्री की ओर से चंडीगढ़ से सीधा जुड़ाव की पुरानी मांग रही है, उनकी मांग बंदे भारत के जरिए पूरा करने के साथ अन्य ट्रेन ऑन का विस्तार भी चंडीगढ़ तक किए जाने की योजना पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed