{"_id":"68ae0b888a1eabe48206034a","slug":"the-issue-of-errors-in-crop-compensation-to-farmers-was-raised-in-the-assembly-rewari-news-c-198-1-rew1001-224734-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: किसानों के फसल मुआवजे में आ रही त्रुटियों का मुद्दा विधानसभा में उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: किसानों के फसल मुआवजे में आ रही त्रुटियों का मुद्दा विधानसभा में उठाया
विज्ञापन
बावल के विधानसभा में मुद्दे उठाते विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार। स्रोत : डीपीआरओ
बावल। बावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार ने बावल विधानसभा क्षेत्र के महत्वपूर्ण मुद्दों को विधानसभा सत्र के दौरान उठाया। डॉक्टर कृष्ण कुमार प्रश्नकाल के दौरान क्षेत्र के मुद्दों को उठाते हुए सबसे पहले किसानों के फसल मुआवजे में आ रही त्रुटियों को दूर करने और फिर अतिशीघ्र मुआवजा देने की बात रखी।
उन्होंने कहा कि बनीपुर चौक पर बन रहे ओवरब्रिज के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इसलिए इसके निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए। बावल औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण एचएसआईडीसी द्वारा सामुदायिक केंद्र, सभागार और कोई कॉन्फ्रेंस हाॅल का निर्माण करवाया जाए।
माजरा एम्स में ओपीडी जल्द शुरू की जाए। बावल बाईपास शीघ्र पूरा हो। बावल से झाबुआ तक सड़क मार्ग का निर्माण हो ओर झाबुआ में 800 एकड़ जमीन में वन्य जीव संरक्षण अभयारणय केंद्र और पावटी व पनवाड़ में पंचायत के स्वामित्व वाली लगभग 600 एकड़ जमीन में सामुदायिक अभयारणय खोला जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बावल कस्बे में सीवरेज लाइन काफी पुरानी हो चुकी है इसलिए इसकी क्षमता बढ़ाकर नई लाइन बिछाई जाए जाए। गांव रामपुरा में जलभराव की स्थिति को दूर किया जाए। जयसिंहपुर खेड़ा के डंपिंग यार्ड के लिए जगह दी जाए।
बावल झाबुआ ओर प्राणपुरा आदि गांवों में परिवहन सुविधा प्रदान की जाए। क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं को मजबूत करने के लिए एक पॉलीक्लिनिक कॉलेज और आईटीआई खोला जाए। रेवाड़ी में सब अर्बन कार्यकारी अभियंता बैठने के चलते खोल, भाड़ावास ओर जड़थल में बिजली विभाग से संबंधित सब डिविजनल बनाया जाए। विधायक ने इन मुद्दों के अलावा क्षेत्र के विकास के लिए अपनी बातें विधानसभा पटल पर रखी।