{"_id":"656f6b9ba6efccb6dd0413f9","slug":"the-grooms-brother-in-law-shot-the-youth-in-a-dispute-while-dancing-on-dj-rewari-news-c-198-1-rew1001-7192-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डीजे पर नाचने के दौरान विवाद में दूल्हे के जीजा ने युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डीजे पर नाचने के दौरान विवाद में दूल्हे के जीजा ने युवक को मारी गोली
Tue, 05 Dec 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बेरवाल में शादी समारोह में डीजे पर नाचने के दौरान विवाद हो गया। इस दौरान गुस्साए दूल्हे के जीजा ने एक युवक को पैर में गोली मार दी। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा। परिजनों ने घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर रामपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी व्यक्ति पुलिस की पकड़ से दूर बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार गांव बेरवाल में सोमवार रात गुरुग्राम के गांव बिलासपुर से बरात आई थी। इसमें दूल्हे का जीजा झज्जर के गांव हसनपुर निवासी देशराज पिस्तौल लेकर डीजे के सामने नाच रहा था। इसी दौरान गांव बेरवाल निवासी नवल सिंह ने कोई हादसा होने का अंदेशा के चलते देशराज से पिस्तौल को अंदर रखने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात पर देशराज को गुस्सा आ गया और उसने नवल सिंह पर गोली चला दी। नवल सिंह के दाएं पैर की जांघ में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़े। गोली चलने की घटना के बाद शादी कार्यक्रम में हड़कंप मच गया और आरोपी वहां से भाग गया। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल नवल सिंह को परिवार के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी देशराज के खिलाफ हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।