{"_id":"65073e2f982d445604099d2b","slug":"the-government-which-gave-the-slogan-of-one-rank-one-pension-has-made-a-difference-between-officer-and-soldier-yogendra-rewari-news-c-198-1-rew1001-4632-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन रैंक वन पेंशन का नारा देने वाली सरकार ने अधिकारी और सैनिक में ही फर्क कर दिया : योगेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन रैंक वन पेंशन का नारा देने वाली सरकार ने अधिकारी और सैनिक में ही फर्क कर दिया : योगेंद्र
Sun, 17 Sep 2023 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
रैली में उपस्थित पूर्व सैनिकों को संबोधित करते परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव। संवाद
रेवाड़ी। शहर के हुडा ग्राउंड में रविवार को पूर्व सैनिक कल्याण संगठन की ओर से रैली का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य वन रैंक वन पेंशन योजना में हो रहे भेदभाव को उजागर करने को लेकर था। रैली में विभिन्न राज्यों से भारी संख्या में आए पूर्व सैनिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं, कारगिल सेवा के जवान एवं परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव भी रैली में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वन रैंक वन पेंशन का नारा देने वाली सरकार ने अधिकारी और सैनिक में ही फर्क कर दिया, जबकि सीमा पर सैनिक ही गोली खाते हैं।
उन्होंने कहा कि दुश्मन की गोली सैनिक अधिकारी में फर्क महसूस नहीं करती। सैनिक अपने सीने पर गोलियां खाते हैं। वन रैंक वन पेंशन में सैनिकों के साथ भारी भेदभाव किया गया है, जिसे किसी भी सूरत में देश का सैनिक बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अभी हम सरकार को बता रहे हैं। अगर सरकार ने जल्द ही वन रैंक वन पेंशन के भेदभाव को खत्म नहीं किया तो पूर्व सैनिक अनुशासित रूप में आंदोलन करेंगे।
इस अवसर पर हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित अनेक राज्यों से आए भारी संख्या में पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया। पूर्व सैनिकों की महारैली में झुंझुनू जिले से आए पूर्व सैनिकों ने 330 मीटर लंबा तिरंगा फहराकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस मौके पर पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के जिला प्रधान राजपाल यादव, कैप्टन वीर सिंह यादव, कैप्टन धर्मपाल, कैप्टन बलबीर, कैप्टन सतपाल, कैप्टन सूरजपाल, सूबेदार मेजर ललित, सूबेदार मंजीत आदि मौजूद रहे।