फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The girl said to the chairman - she needs a job, not a ration card.

Rewari News: चेयरमैन से युवती बोली-राशन कार्ड नहीं, जॉब चाहिए

Tue, 12 Dec 2023 11:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 12 Dec 2023 11:48 AM IST
विज्ञापन
The girl said to the chairman - she needs a job, not a ration card.
रेवाड़ी। भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव बुढ़ाना में पहुंची। इसमें हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन डॉ. अरविंद यादव बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। यहां डॉ. अरविंद यादव गांव के लोगों की पेंशन की सूची पढ़ रहे थे। तभी उनके सामने एक युवती पहुंच गई और भाषण के बीच ही कहा कि सर हमें राशन कार्ड नहीं, जॉब चाहिए। लाल-गुलाबी राशन नहीं, हर घर में नौकरी चाहिए। ग्रुप-डी की नौकरी का क्या हुआ। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन

इस पर डॉ. अरविंद यादव ने कहा कि नौकरियां सरकार की लिमिटेशन हैं। प्रधानमंत्री ने कई योजनाएं बना रखी हैं। अपने पैरों पर खड़े हो। सरकार की मदद चाहिए तो चलो। नौकरियों के भरोसे जो लोग रहेंगे उसमें कंपटीशन है। साथ ही उसमें मेहनत करो, जो बच्चे मेहनत कर रहे हैं, उन्हें इस सरकार में नौकरी मिल रही है। सिफारिश पर किसी को नौकरी नहीं मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed