फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The game of the system is disturbed by the strike, the combination of litter and mosquitoes can increase the disease

हड़ताल से बिगड़ा व्यवस्था का खेल, बीमारी बढ़ा सकता है कूड़े और मच्छरों का मेल

Wed, 26 Oct 2022 10:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
The game of the system is disturbed by the strike, the combination of litter and mosquitoes can increase the disease
भाड़ावास गेट मार्केट में पड़ा कूड़ा। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में करीब एक सप्ताह से सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। हालात ऐसे हैं कि लघु सचिवालय से लेकर मॉडल टाउन में विधायक आवास, बाजार या कॉलोनी चारों तरफ कचरा ही कचरा दिखाई दे रहा है। अधिकारियों का दावा है कि कूड़े उठाने के लिए ट्रैक्टर और डंपर पहुंच रहे हैं, लेकिन वे चल कहां रहे, इसका किसी के पास जवाब नहीं है। हर तरफ कूड़े का ढेर लगा हुआ है। साथ ही गंदगी फैली हुई है। मक्खियां और मच्छर पनप रहे हैं। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

रेवाड़ी शहर में प्रत्येक दिन औसतन 80 टन कचरा 25 हजार घरों से निकलता है। लेकिन इसी कचरे को बीते 7 दिन से लोग सड़कों पर इधर-उधर फेंकने को मजबूर है, क्योंकि डोर टू डोर कचरे की व्यवस्था को पटरी पर लाने में अधिकारी पूरी तरह से फैल रहे हैं। ऐसे में व्यापारियों या फिर अन्य लोग हर कोई सरकार को कोसने को मजबूर है। करीब एक सप्ताह से डोर टू डोर कचरा व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। नगर परिषद के 300 से अधिक सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के चलते हालात बद से बदतर हो चले हैं। वहीं दूसरी ओर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के आसार भी नहीं दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

क्या बोले शहरवासी
सफाईकर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी हो चली है। शहर के जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिनमें से उठने वाली बदबू के कारण शहर में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। इससे लोगों में डर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-परमात्मा शरण, शहरवासी
करीब एक सप्ताह से शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल है। जगह-जगगह कचरे के ढेर लग गए हैं। बेसहारा जानवर उनमें मुंह मार रहे हैं। अगर सरकार को जल्द इसका समाधान नहीं किया तो शहर के हालात बद से बदतर हो जाएंगे।
-रामौतार एकलव्य
शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में गंदगी बढ़ने से वायरल फैलने की आशंका है। सफाईकर्मियों की हड़ताल से शहर में चारों ओर गंदगी का आलम है। प्रशासन को जल्द से जल्द इसका समाधान कराकर शहर को वायरल ककी चपेट में आने से बचाना चाहिए।
-बीरसिंह
वर्तमान में शहर में सफाई के हालात बेहद गंभीर है। चारों ओर कचरा फैला हुआ है। अगर इस पर समय रहते काबू नहीं पाया गया तो शहरवासी बीमारी की भी चपेट में आ सकते हैं। गंदगी से उठने वाली बदबू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

-सरिता
-------
शहर की सफाई व्यवस्था लगातार दुरुस्त किया जा रहा है। शहर के लोगों को किसी भी सूरत में परेशान नहीं होने दिया जाएगा। फिर भी कहीं कचरा है तो उसे भी जल्द उठवा दिया जाएगा। बीमारी फैलने जैसी कोई बात नहीं हैं।
-सुभिता ढाका, नगरआयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed