फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The four accused arrested for attacking Sampoornanand got bail

संपूर्णानंद पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार चारों आरोपियों को मिली जमानत

Thu, 23 Sep 2021 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
The four accused arrested for attacking Sampoornanand got bail
अहीर कॉलेज मामले में हुई गड़बड़ी को मीडिया के सामने उजागर करने आए संपूर्णानंद की पिटाई करने वाले चारों आरोपियों सुनील, सतपाल, महेंद्र सिंह और दीपक को एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि, मामले में तफ्तीश चल रही है। पुलिस और लोगों की गिरफ्तारी की तैयारी करने के साथ आगे इस तरह की घटना न हो इसको लेकर सतर्क हो गई है।
विज्ञापन

संपूर्णानंद बुधवार को गुरुग्राम से रेवाड़ी के अहीर कॉलेज में हुई गड़बड़ी का मामला उठाने आए थे। वह इस मामले को मीडिया के सामने उठाना चाहते थे। जब वह अपनी सफेद रंग की ऑल्टो कार से यहां प्रेस क्लब पर पहुंचे तभी पहले से मौजूद इन चारों सहित अन्य लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। उनको रॉड व लाठी-डंडों से पहले कार के अंदर ही पिटा, फिर बाहर खींचकर जमीन पर गिराकर मारापीटा। उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने संपूर्णानंद को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। संपूर्णानंद की पिटाई करने के बाद हमलावर मौके से भाग लिए थे, लेकिन पुलिस ने देर रात चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। चारों को वीरवार को एसडीएम की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। वहीं पुलिस ने भी इनकी जमानत ली है। हालांकि, बताते हैं कि संपूर्णानंद पर हमला होने के बाद यह मामला अब आगे थमने वाला नहीं है। यह और भी तूल पकड़ेगा। इसको लेकर पुलिस प्रशासन भी काफ सतर्क है। फिलहाल, ट्रामा सेंटर में संपूर्णानंद का इलाज चल रहा है और उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस सुरक्षा भी लगायी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed