{"_id":"682ccebc5249d0ac0f08ffa4","slug":"the-foundation-of-the-countrys-self-reliance-rests-on-small-industries-dr-krishna-gopal-rewari-news-c-198-1-rew1001-219847-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की आत्मनिर्भरता की नींव लघु उद्योगों पर टिकी : डॉ. कृष्ण गोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की आत्मनिर्भरता की नींव लघु उद्योगों पर टिकी : डॉ. कृष्ण गोपाल
Wed, 21 May 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 21 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 35लघु उद्योग भारती मुख्यालय में बैठक करते पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। लघु उद्योग भारती मुख्यालय में स्वदेशी जागरण मंच एवं लघु उद्योग भारती की राष्ट्रीय आर्थिक समूह बैठक मंगलवार को हुई। इसमें भाग लेने वाले विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि भारत की आत्मनिर्भरता की नींव लघु उद्योगों और स्वदेशी उद्यमिता पर टिकी है।
बैठक की अध्यक्षता स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक डॉ. अश्विनी महाजन और लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश गुप्ता ने की।
बैठक में लिथियम बैटरी रीसाइक्लिंग, इथेनॉल ईंधन नीति, शून्य उत्सर्जन मॉडल, जल शोधन, सीएसआईआर से तकनीकी अधिग्रहण, इंडस्ट्री 4.0 और धातु रीसाइक्लिंग पर चर्चा हुई।
दक्षिण हरियाणा के जिला अध्यक्ष संजय डाटा ने कहा कि देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ लिथियम आयन बैटरियों की खपत तेज़ी से बढ़ रही है। ऐसे में प्रयुक्त बैटरियों का वैज्ञानिक और पर्यावरण-सम्मत रीसाइक्लिंग जरूरी है।
विज्ञापन
बैठक में यह निष्कर्ष निकला कि स्वदेशी विचार, नवीन तकनीक और लघु उद्योगों के समन्वय से ही भारत को आत्मनिर्भर और वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाया जा सकता है।