फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The Forest Department will investigate whether leopard cubs are roaming in the forest.

Rewari News: वन विभाग जांचेगा...तेंदुए के शावक जंगल में तो नहीं घूम रहे

Tue, 21 Oct 2025 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The Forest Department will investigate whether leopard cubs are roaming in the forest.
फोटो: 20रेवाड़ी। पिंजरा में कैद हुआ तेंदुआ। स्रोत: वन विभाग
बावल। बावल के सरकारी कॉलेज परिसर में घूम रहा तेंदुआ दिवाली से एक दिन पहले रात करीब 10 बजे के आसपास पकड़ा गया था। तेंदुए को गुरुग्राम वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया है। अभी तक की जांच में पता चला है कि यह मादा तेंदुआ थी।
विज्ञापन

तेंदुआ के करीब एक सप्ताह से कॉलेज परिसर की झाड़ियां में घूमने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतने समय तक तेंदुआ यहां पर कैसे रह गया। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए के शावक परिसर के जंगल में आए होंगे, इसी वजह से तेंदुआ यहां पर रहकर लगातार शिकार कर रहा था। नहीं तो इतने दिन तक तेंदुए का यहां रुकने का कोई भी मतलब नहीं था।
विज्ञापन

अब वन विभाग की टीम फिर से यहां पर आएगी और यह जांच करेगी कि कहीं तेंदुए का कोई शावक जंगल में तो नहीं घूम रहा है। बता दें कि 19 अक्तूबर को रविवार की रात तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया गया था। रात के समय तेंदुआ कॉलेज परिसर में घूम रहा था। इसी दौरान तेंदुआ पिंजरा में कैद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुआ लगातार चार बार सीसीटीवी कैमरे में दिखा था
तेंदुआ लगातार चार बार सीसीटीवी कैमरे में दिखा था। उसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार उस पर निगरानी रखनी शुरू कर दी। तेंदुआ रात के समय में ही दिखाई देता था। दिवाली के बाद कॉलेज की छुट्टियां खत्म होने वाली थी। ऐसे में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग पर भी काफी दबाव था। फिलहाल तेंदुआ पकड़े जाने के बाद कॉलेज प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।


चौकीदार ने तेंदुआ होने की दी थी जानकारी
कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र से कुत्ते कई दिनों से गायब हो रहे थे। कॉलेज की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो उसमें एक वन्य जीव नजर आया था। गौर से देखने पर तेंदुआ होने की पुष्टि हुई। इसकी जानकारी कॉलेज के चौकीदार जितेंद्र ने दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed