{"_id":"6aeb7ace3a0d3c0f2802f089","slug":"the-food-safety-department-team-collected-23-samples-from-16-shops-rewari-news-c-198-1-rew1001-248299-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 16 दुकानों से लिए 23 सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 16 दुकानों से लिए 23 सैंपल
Thu, 05 Nov 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में मिठाइयों की दुकानों पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान 16 दुकानों से विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के 23 सैंपल लिए गए। सभी सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने बिठवाना, करनावास, सुठाना, बनीपुर चौक और बावल क्षेत्र में दुकानों पर जांच की। इस दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता और उनमें मिलावट की आशंका को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग उत्पादों के सैंपल लिए गए।
बिठवाना गांव से मिल्क गोवा और गुलाब जामुन के सैंपल लिए गए, जबकि करनावास से बूंदी के लड्डू का सैंपल लिया गया। इसी प्रकार सुठाना क्षेत्र से खोवा बर्फी, पतीसा, डोडा बर्फी, मिल्क केक और रसगुल्ला के नमूने एकत्रित किए गए। बनीपुर चौक से रसगुल्ला, मलाई बर्फी और बेसन के लड्डू के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
बावल क्षेत्र में भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाइयों की दुकानों की जांच की। यहां से गोवा बर्फी, खोवा, काजू कतली, गुलाब जामुन, बेसन के लड्डू, बूंदी के लड्डू और रसगुल्ला सहित विभिन्न मिठाइयों के सैंपल लिए गए।
डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए विभाग की ओर से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। दुकानों से लिए गए सभी 23 सैंपल प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं।