फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The final electoral roll will be published on November 6.

Rewari News: छह नवंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

Tue, 20 Oct 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 20 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
The final electoral roll will be published on November 6.
रेवाड़ी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में एसआईआर के तहत मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य मिशन मोड में जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. अभिषेक मीणा ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं से प्राप्त दावों और आपत्तियों का नियमानुसार निपटारा 28 अक्तूबर तक किया जाएगा। इसके बाद छह नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों और निर्धारित समय-सारणी की पूरी तरह पालना सुनिश्चित की जाए। मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से अभियान के सभी कार्य निर्धारित समय पर पूरे करने को कहा, ताकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन तय तिथि पर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed