फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The eyes of the audience welled up with tears upon witnessing the scene of Bharat Milap.

Rewari News: भरत मिलाप का दृश्य देख सजल हुईं दर्शकों की आंखें

Sat, 17 Oct 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 17 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The eyes of the audience welled up with tears upon witnessing the scene of Bharat Milap.
रावण के दरबार में पहुंची सुर्पणखा। स्त्रोत: आयोजक
रेवाड़ी। श्री शिव रामलीला समिति की ओर से छठे दिन की रामलीला में श्रीराम-भरत मिलाप, शूर्पणखा की नाक काटने, खर-दूषण वध, सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान श्रीराम और भरत का मिलन देख दर्शकों की आंखें सजल हो गईं। लक्ष्मण ने शूर्पणखा की नाक काटकर खर-दूषण का संहार किया। जब रावण को इस बात का पता चला तो उसने सीता हरण की योजना बना डाली।
विज्ञापन

श्री शिव रामलीला समिति के महासचिव दीपक मंगला ने बताया कि छठे दिन की रामलीला का शुभारंभ रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया। विधायक ने कहा कि भगवान श्री रामचंद्र का जीवन मानवता के लिए सत्य, त्याग, मर्यादा और कर्तव्य निष्ठा की सबसे बड़ी पाठशाला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रामलीला केवल एक मंचन या मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि यह हमारी सनातन संस्कृति, समृद्ध परंपरा और जीवन मूल्यों को जीवंत रखने का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्री राम ने जिस तरह हर रिश्ते का सम्मान किया, समाज के हर वर्ग को साथ लेकर अधर्म और अहंकार पर विजय प्राप्त की, वही भावना आज हमें अपने समाज और राष्ट्र निर्माण में लानी होगी। हमें श्रीराम के बताए धर्म और न्याय के मार्ग पर चलना होगा तभी एक सशक्त, संस्कारी और समरस समाज का निर्माण संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed