फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The Emergency was a dark chapter in Indian democracy: Archana

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय : अर्चना

Wed, 24 Jun 2026 08:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 24 Jun 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
The Emergency was a dark chapter in Indian democracy: Archana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार रेवाड़ी पहुंचीं भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि 25 जून 1975 इंदिरा गांधी ने भारत के संविधान की हत्या की और लोकतंत्र को कुचल दिया था। उन्होंने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया।
कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने के लिए संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का कार्य किया। कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर लाखों राजनीतिक कार्यकर्ताओं को रातोंरात गिरफ्तार कर जेलों में डाल दिया गया और यातनाएं दी। शहर के एक गार्डन में आयोजित सम्मेलन में डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी को आपातकाल के इतिहास की जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी संविधान बचाओ का भ्रामक प्रचार करें तब युवाओं को यह पता होना चाहिए कि संविधान की असली हत्यारी पार्टी कांग्रेस पार्टी है। अर्चना गुप्ता ने कहा कि जनविश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी है और सेवा ही संकल्प, जनता ही शक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि उन हजारों कार्यकर्ताओं के पसीने और समर्पण की जीत है, जिन्होंने बूथ स्तर तक पहुंचकर पार्टी के लिए काम किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ जीतो, चुनाव जीतो का मंत्र देते हुए कहा कि भाजपा की चुनावी सफलता का मूल आधार मजबूत बूथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed