फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The driver-operator of Gurugram depot got the girl students down from the bus, submitted the complaint

गुरुग्राम डिपो के चालक-परिचालक ने बस से नीचे उतारा छात्राओं को, सौंपी शिकायत

Sat, 07 May 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
The driver-operator of Gurugram depot got the girl students down from the bus, submitted the complaint
शहर के आरडीएस व किशनलाल पब्लिक कॉलेज और सेक्टर 18 के माता सावित्री बाई फूूले महिला महाविद्यालय की छात्राओं को परिवहन विभाग की गुरुग्राम डिपो की बस से चालक-परिचालक ने धारूहेड़ा चुुंगी पर जबरन नीचे उतार दिया।
विज्ञापन

इस मामले की लिखित शिकायत इन छात्राओं ने जीएम रोडवेज हरियाणा के कार्यालय स्टाफ और ड्यूटी इंचार्ज को सौंपी है। छात्रा नेहा, साक्षी, पूनम, विधि और मनजीता ने शिकायत में हरियाणा रोडवेज की एक बस के चालक परिचालक पर अभद्र व्यवहार करने तथा विरोध दर्ज कराने पर कहीं भी शिकायत कर लेने को कहा था। इन छात्राओं ने शिकायत में संबंधित बस के चालक परिचालक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए परिवहन विभाग के महाप्रबंधक से इस मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। उधर बस अड्डा प्रभारी ने इस मामले में छात्राओं को आश्वासन दिया कि इनकी शिकायत सोमवार को महाप्रबंधक तक पहुंचा दी जाएगी। इस मामले में छात्राओं ने सख्त लहजे में कहा कि अगर संबंधित चालक परिचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे अपनी यूनियन में इस मामले को ले जाएंगी और यह विभाग और संबंधित रोडवेज कर्मियों के लिए अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed