फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The district will get wings of development from the budget: Vandana

बजट से जिले को लगेंगे विकास के पंख : वंदना

Fri, 21 Mar 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 21 Mar 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The district will get wings of development from the budget: Vandana
फोटो : 21 भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष डॉ. वन्दना पोपली जानकारी देते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने बैठक कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से पेश किए गए बजट पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपना पहला बजट 2 लाख 5 हजार 17 करोड़ रुपये का पेश किया जो अब तक का सबसे बड़ा बजट है। इस बजट से जिले के विकास को पंख लगेंगे।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बजट की स्वीकृति के साथ आगामी वर्ष में अतिरिक्त 90 वादे पूरे किए जाएंगे। हरियाणा को भविष्य सक्षम बनाने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर नाम से नया विभाग बनाया जाएगा। युवाओं को रोजगार दिलवाया जाएगा। युवाओं को नशे से बचाने के लिए संकल्प प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे। हरियाणा सरकार मेक इन हरियाणा कार्यक्रम शुरू कर प्रदेश को औद्योगिक विकास का नया केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों और आईएमटी में कार्यरत श्रमिकों के लिए डॉरमेट्री और एकल कक्षों का निर्माण किया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए खिलाड़ी बीमा योजना शुरू की जाएगी। खिलाड़ियों को 20 लाख तक का मेडिकल कवरेज मिलेगा। संस्कृति, विरासत, धर्म और जनसंपर्क को सशक्त करने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ योजना सहित हरियाणा सप्त सिंधु सरस्वती साहित्य, कला व संस्कृति सार्वजनिक ट्रस्ट भी बनाया जाएगा। मीडियाकर्मियों को कैशलेस ट्रीटमेंट सुविधा दी जाएगी। जिलाध्यक्ष के साथ पं. हिमांशु पालीवाल, एडवोकेट नितेश अग्रवाल, प्रवीण शर्मा, गौरव शर्मा, डॉ. सौरभ, मनोज सैनी, हरीश नाहड़, संजय बडगुर्जर, सत्यपाल धूपिया मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




रेवाड़ी को क्या-क्या मिलेगी सौगात


वंदना पोपली ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बजट में रेवाड़ी को भी विशेष सोगात दी है। जिले में बीज परीक्षण केंद्र की स्थापना होगी। बागवानी मिशन लागू किया जाएगा। गो अभयारण्य बनेगा, मनेठी में मार्किट कमेटी का यार्ड बनेगा। हर 10 किलोमीटर पर मॉडल संस्कृति स्कूल बनेगा, मॉडल स्कूल में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स व सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्किल बनेगा। अस्पताल को एडवांस लाईफ स्पोर्ट एंबुलेंस मिलेगी, आयुष हर्बल पार्क की स्थापना की जाएगी। बावल आईएमटी में श्रमिकों के लिए 500 कमरे बनेंगे, आईजीयू मीरपुर में नए खेल उत्कृष्टता केन्द्र की स्थापना होगी, सैनिक संग्राहलय बनाया जाएगा। कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास बनाए जाएंगे। उन्होने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर गांव में महिला चौपाल का निर्माण करवाया जाएगा। जिला अस्पताल में व सरकारी मेडिकल कॉलेज में 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाने और ब्लड बैंक का आधुनिकीकरण करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed