फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The construction of the mini sports stadium building is still incomplete even after 12 years.

Rewari News: मिनी खेल स्टेडियम भवन निर्माण आज 12 वर्ष बाद भी अधूरा

Sun, 30 Nov 2025 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The construction of the mini sports stadium building is still incomplete even after 12 years.
मिनी खेल स्टेडियम का भवन। संवाद
रेवाड़ी। कंवाली गांव में खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से शुरू कराया गया मिनी खेल स्टेडियम भवन निर्माण आज 12 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा है। जहां यह परिसर खिलाड़ियों की प्रगति का केंद्र होना चाहिए था, वहीं आज उखड़ी दीवारें, टूटी छतें, जर्जर पानी टंकी और चारों ओर पसरा मलबा उपेक्षा की गवाही दे रहे हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम के इसी अधूरे ढांचे में खेल नर्सरी के 150 से अधिक खिलाड़ी रोजाना अभ्यास करने आते हैं जिनमें जिला और राज्य स्तर की हॉकी टीम के खिलाड़ी भी शामिल हैं। सुविधाओं के अभाव ने इन प्रतिभाओं को असुरक्षित माहौल में अभ्यास करने को मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन

स्टेडियम में न तो बारिश से बचने की कोई व्यवस्था है और न ही उपकरण सुरक्षित रखने के लिए कमरा है। बारिश होने पर मैदान पानी से भर जाता है और खिलाड़ी भीगकर अभ्यास करने पर विवश हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम की पानी की टंकी पूरी तरह खराब हो चुकी है जिससे गर्मी के दिनों में खिलाड़ियों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो जाता है।
चारदीवारी की ऊंचाई इतनी कम है कि जानवर और बाहरी लोग आसानी से मैदान में प्रवेश कर जाते हैं जिससे प्रशिक्षण बाधित होता है और सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है।
ग्रामीणों ने इस मुद्दे को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष कई बार जोरदार तरीके से उठाया। गांव में रात्रि प्रवास के दौरान भी यह विषय प्रमुखता से रखा गया था। इसके बावजूद ग्रामीणों का आरोप है कि मामला सिर्फ कागजों में आगे बढ़ता है, जमीन पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
-------------

विभाग को लिखित में अवगत भी कराया
हॉकी कोच वीरेंद्र ने बताया कि मिनी खेल स्टेडियम की बिल्डिंग का निर्माण कार्य अभी तक अधूरा है। हमने इस संबंध में विभाग को लिखित में अवगत भी कराया हुआ है लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं हुआ। इसके साथ ही स्टेडियम की चारदीवारी की ऊंचाई भी कम है जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से और ऊंचा किया जाना बेहद आवश्यक है। आग्रह है कि निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाए, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर व सुरक्षित सुविधाएं मिल सकें।



वर्जन
मिनी खेल स्टेडियम भवन निर्माण को लेकर क्या समस्या आ रही है, इसे चेक करवाया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए विभाग हमेशा प्रतिबद्ध है। -ममता देवी, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी।

मिनी खेल स्टेडियम का भवन। संवाद

मिनी खेल स्टेडियम का भवन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed