फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The condition of gymnasiums is bad, how will Yoga Day be celebrated?

Rewari News: व्यायामशालाओं की हालत खराब, कैसे मनाया जाएगा योग दिवस

Tue, 28 May 2024 03:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 28 May 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
The condition of gymnasiums is bad, how will Yoga Day be celebrated?
रेवाड़ी। गांव भटेड़ा स्थित निर्माणाधीन व्यायामशाला। संवाद
रेवाड़ी। 29 मई से आयुष विभाग की ओर से विभिन्न गांवों में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा, क्योंकि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इससे पहले ही योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर का आयोजन हर साल करवाया जाता है।
विज्ञापन

समस्या ये है कि गांव में योग शिविर का आयोजन होगा कहां? क्योंकि जिले के विभिन्न गांव में बनाई गई व्यायामशालाएं खस्ता हालत में हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी होनी भी जायज है। हर साल इसी प्रकार की स्थिति रहती है। उसके बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। बता दें कि योग, कुश्ती और कबड्डी जैसे खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 9 साल पहले जिले के 30 पंचायतों में व्यायामशालाएं बनाने का निर्णय लिया गया था। इतना वक्त बीत जाने के बाद भी इनका निर्माण अभी आधा-अधूरा ही पड़ा हुआ है। ऐसे में सवाल है कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में कैसे हमारे खिलाड़ी मेडल जीत पाएंगे। सरकार की ओर से जिले में 2015 में 33 व्यायामशालाएं बनाने की घोषणा की गई थी। 2016 में 6 करोड़ रुपये का बजट पास कर टेंडर जारी करके निर्माण कार्य शुुरू भी कर दिया गया। लेकिन 9 साल बीत जाने के बाद भी बजट के अभाव व व्यायामशालाओं के लिए जमीन नहीं मिलने के कारण इनका निर्माण कार्य अटका हुआ है। ऐसे में समझा जा सकता है कि ग्रामीण युवाओं को आगे बढ़ाने में जिम्मेदार कितने संवदेनशील हैं।
विज्ञापन


पूर्व सीएम मनोहर लाल ने दौरे के दौरान व्यायामशालाओं के निर्माण की घोषणा की थी

गौरतलब है कि हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने अपने दौरे के दौरान मई 2015 में जिले की तीनों विधानसभाओं में 10-10 व्यायामशालाओं के निर्माण की घोषणा की थी। गांवों में व्यायामशालाओं के निर्माण के लिए पंचायतों की ओर दो-दो एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई थी। निर्माण पंचायती विभाग को ही कराना था। लेकिन बजट के अभाव और पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे व अन्य विवादों के चलते अभी तक केवल 20 ही व्यायामशालाओं का आधा-अधूरा ही निर्माण हो पाया है। बताया जा रहा कि अभी तक दो गांव ही उच्च स्तर की व्यायामशालाएं बनाई जा सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी किश्त के अभाव में अटका निर्माण कार्य

एक व्यायामशाला के निर्माण के लिए 29 लाख रुपये निर्धारित किए गए थे। ऐसे मे कुल बजट करीब 9 करोड़ रुपये निर्धारित हुआ था। सरकार की ओर से वर्ष 2016 में 6 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी की गई थी। अधिकतर गांवों में व्यायामशालाओं को निर्माण कार्य शुरू भी हो गया था। लेकिन दूसरी किश्त के अभाव में निर्माण अटकने से पहले किया गया कार्य भी बदहाल होता जा रहा है।
योग के साथ स्थानीय खेलों को बढ़ावा देना था मकसद:

गांवों में व्यायामशालाएं खोलने का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को योग के अलावा कुश्ती व कबड्डी आदि के माध्यम से फिट रखने का था। इसके अलावा बच्चों में खेल भावना बचपन से ही आ सके, इसे लिए एक माहौल तैयार करना था। उम्मीद की गई थी कि व्यायामशालाएं खुलने से स्टेट, नेशनल व इंटरनेशनल स्तर पर हरियाणा के खिलाड़ी पहले के मुकाबले ज्यादा से ज्यादा मेडल ला सकेंगे।


इन गांवों में खोली जानी थी व्यायामशालाएं:
खंड रेवाड़ी : कापड़ीवास, काकोड़िया, गिंदोखर, माजरा गुरदास, खिजूरी, खरखड़ा और ततारपुर इस्तमुरार।

खंड खोल : कुंडल, बुड़ौली, धवाना, अहरोद, ऊंचा, भटेड़ा, खोरी और प्राणपुरा।
खंड बावल : झाबुआ, नांगल तेजू, खंडोड़ा, सुलखा, राजगढ़, आनंदपुर, अलावलपुर, बोलनी, मोहम्मदपुर, भूड़ला, ड्योढई, बालावास, हरचंदपुर, टांकड़ी और कसौली।
पंचायतीराज विभाग की ओर से जिले के 33 गांवों में यह व्यायामशालाएं बनानी थी। जिनमें 20 का उद्घाटन पहले किया जा चुका है। जबकि बाकी रही 11 में से अलावलपुर और मीरपुर गांव में जगह उपलब्ध नहीं हो पाई है।
---------------------------ं


बजट के लिए फाइल मंजूरी के लिए भेजी गई है। मंजूरी मिलने के बाद अधूरी पड़ी व्यायामशालाओं में कार्य करवाया जाएगा।

डॉ. दीपक सिंह, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed