{"_id":"359b0211a5fda103a8acb3f752539182","slug":"the-company-has-145-workers-sacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी ने 145 कर्मियों को किया बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी ने 145 कर्मियों को किया बर्खास्त
रेवाड़ी
Updated Tue, 24 Jun 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र बावल में स्थित कंपनियों में कर्मचारियों और अधिकारियों की आपसी तनातनी के बाद एक के बाद दूसरी कंपनी में हड़ताल शुरू हो रही है। सेक्टर-3 स्थित मिंडा फरूखला इलेक्ट्रिॉनिक्स कंपनी के प्रबंधकों ने बिना अग्रिम नोटिस दिए 145 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
कंपनी प्रबंधन के इस फैसले से नाराज करीब 900 कर्मचारी कंपनी के गेट नंबर-2 पर धरने पर बैठ गए है। स्थिति को देखते हुए कंपनी में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस बीच कर्मचारियों और प्रबंधन में तनातनी का माहौल भी देखा गया। वहीं पास्को कंपनी व वाईकेके कंपनी में प्रबंधन व श्रमिकों के बीच चला आ रहा विवाद अभी समाप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
कंपनी से कर्मचारियाें को बर्खास्त किए जाने के बाद धरना-प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी यूनियन प्रधान कर्ण सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार दोपहर अपना दुखड़ा रेवाड़ी पहुुंचकर उपायुक्त सीजी रजनी कांथन को सुनाया। श्रमिकाें ने बताया कि गत 21 मार्च को जिला श्रम विभाग अधिकारी जेपी मान, एलओ हवा सिंह व मैनेजमेंट एचआर हेड मनप्रीत सिंह, केडी शर्मा, एसबी शर्मा सहित पांच कर्मचारी यूनियन पदाधिकारियों के बीच 12-3 का समझौता कराया गया था।
विज्ञापन
समझौते के तहत आगामी 3 वर्षों तक कर्मचारियों व प्रबंधकाें में किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं होगा तथा इससे पूर्व किए गए आरोप प्रत्यारोप सभी समाप्त होंगे। लेकिन सभी नियमों को ताक पर रखकर कंपनी की ओर से गेट पर लगाए गए नोटिस को देखकर सभी कर्मचारी दंग रह गए। उपायुक्त ने श्रम अधिकारियों को तुरंत मामले की जांच करने तथा आपस में मिल बैठकर समझौता कराने के आदेश जारी किए।
कर्मचारी प्रधान कर्ण सिंह ने बताया कि रविवार को कंपनी का अवकाश होने के उपरांत जब सोमवार सुबह 7:00 बजे ए शिफ्ट के कर्मचारी कंपनी गेट पर पहुंचे तो अचानक 145 स्थाई कर्मचारियाें को बर्खास्त किए जाने का नोटिस बोर्ड देखा तो वह दंग रह गए। जिनमें 14 महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि जब तक बर्खास्त किए गए सभी कर्मचारियों को बिना अग्रिम सूचना के सेवा समाप्ति का नोटिस वापस नहीं लिया जाता है, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
वहीं, कंपनी प्रबंधन द्वारा सैकड़ाें की संख्या में पुलिस बल को कंपनी के अंदर बुला लिया गया है। दूसरी ओर कंपनी प्रबंधन के अड़ियल रवैये को भांपते हुए कर्मचारियों ने भी तंबू तानकर तथा गुप्त रणनीति बनाकर आंदोलन को तेज करने का मन बना लिया है।