बावल। बावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले ओर बावल विधानसभा क्षेत्र की कुछ मांगों को रखा। विधायक ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों में बकाया मुआवजा ओर जिस मुआवजे को कम दर्शाया गया था, उसको सही करने की मांग की।
विधायक ने गोशालाओं के लिए राशि ओर रेवाड़ी से वाया टांकडी जयपुर बस शुरू करने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने तीनों मांगों को मंजूर कर लिया। विधायक ने कहा कि वो बावल विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए गंभीर हैं।
इन तीन मांगों के मंजूर होने पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष जीतू चेयरमैन, जिला भाजपा सचिव दिनेश यादव टीट, बावल मंडल अध्यक्ष रमेश लौर झाबुआ, खोल मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव, महामंत्री प्रदीप ठेकेदार नारायणपुर ने आभार जताया है।