फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The body worker and councilor dispute settled with the agreement

समझौते के साथ निपटा निकाय कर्मी और पार्षद विवाद

Wed, 08 Jun 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The body worker and councilor dispute settled with the agreement
नगर के बाजारों में अतिक्रमण हटाने गई टीम के सदस्यों के साथ पार्षद दलीप माटा का हुआ विवाद शुक्रवार से मंगलवार तक चर्चाओं का विषय बना रहा। मंगलवार देर शाम इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष हुकमचंद के बीच में आकर समझौता करा दिए जाने के बाद आपसी समझौते के साथ निपट गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को इस वाक्या के सामने आने के बाद इन कर्मचारियों ने नगर परिषद सचिव प्रवीन कुमार को शिकायत देकर पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की गुहार लगाई थी। शनिवार और रविवार को अवकाश रहा, इस वजह से मामला ठंडा रहा। सोमवार की सुबह से शाम तक मामला सुलझ नहीं पाया। मंगलवार को इस मामले में देर शाम तक गहमागहमी चलती रही। प्रशासन तक मामला पहुंचने के बाद जिला नगर आयुक्त भारत भूषण गोगिया नगर परिषद पहुंचे और निकाय कर्मचारियों को समझाने की कोशिश मगर बात नहीं बनी। उसके बाद तहसीलदार रेवाड़ी प्रदीप देशवाल ने भी इनकी बातों को सुनने के बाद कर्मचारी नेताओं के साथ अलग से बैठक की। उसके बाद माटा पर एफआईआर दर्ज हो गई मगर देर रात डेढ़ दर्जन पार्षद थाने पहुंच गए। मंगलवार को देर शाम भाजपा जिलाध्यक्ष ने नप सभागार में पार्षदों की बंद कमरे में ली बैठक में पार्षद ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और दोनों पक्षों में समझौता हो गया। उधर कर्मचारी भी पार्षद पर दर्ज कराई गई एफआईआर रद्द कराने पर सहमत हो गए। इसके लिए पुलिस को शपथ पत्र दिया जाएगा। ऐसा होने के बाद बुधवार को नगर परिषद की सीटों पर कर्मचारी काम करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed