फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The body of a youth missing since August 10 was found in the village's Johad

10 अगस्त से लापता युवक का शव गांव के जोहड़ में मिला, हत्या की आशंका

Sat, 21 Aug 2021 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
The body of a youth missing since August 10 was found in the village's Johad
रोहित फाइल फोटो। - फोटो : Rewari
कोसली। जिले के गांव हालूहेड़ा में 10 दिनों पहले लापता छात्र का शव गांव के ही जोहड़ में मिला है। छात्र के हाथ रस्सी से बंधे हुए मिले हैं। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को जोहड़ में फेंकने का अंदेशा जताया है। जाटूसाना थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हालूहेड़ा निवासी रोहित (20) बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। 10 अगस्त की सुबह करीब दस बजे वह अपने घर से निकला था, लेकिन लौटा नहीं था। युवक के शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। युवक के पिता अनिल कुमार ने जाटूसाना थाने में शिकायत देकर बेटे के लापता होने का मामला दर्ज कराया था। शनिवार को परिजनों को किसी ने सूचना दी कि गांव के जोहड़ में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे तो शव की शनाख्त रोहित के रूप में की। सूचना के बाद जाटूसाना थाने के एसएचओ ब्रह्मजीत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को जोहड़ से बाहर निकलवाया। रोहित के दोनों हाथ बंधे हुए मिले हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

हत्या कर शव जोहड़ में फेंकने का अंदेशा
परिजनों ने रोहित की हत्या होने का अंदेशा जताया है। उनका कहना है कि दस दिन से रोहित का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। वह पहले भी गांव के जोहड़ व अन्य स्थानों पर उसकी तलाश कर चुके थे। लेकिन शनिवार को अचानक जोहड़ में उसका शव मिला है। उन्होंने कहा कि रोहित की हत्या कर शव को जोहड़ में डाला गया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की गंभीरता से जांच करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाटूसाना थाने के एसएचओ ब्रह्मजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed