फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The body of a married woman missing from Nahar for three days was found in JNL canal

नाहड़ से तीन दिन से लापता विवाहिता का शव जेएनएल नहर में मिला

Mon, 25 Jul 2022 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
The body of a married woman missing from Nahar for three days was found in JNL canal
कोसली। गांव नाहड़ से तीन दिन पहले अचानक लापता हुई विवाहित महिला का शव आज जवाहर लाल नेहरू नहर में मिला। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर इस शव को अपने कब्जे में लिया और कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतका गांव नाहड़ निवासी विजय की पत्नी सोनी (37) थी। वह शनिवार को अपने परिजनों को बिना बताए घर से निकली थी। शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, मगर उसका कहीं सुराग नहीं लगा था। रविवार को विजय ने अपनी पत्नी के गायब होने की लिखित सूचना नाहड़ पुलिस चौकी में दी। तब नाहड़ पुलिस ने इस महिला की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। सोमवार को दोपहर पूर्व मृतका के परिजनों को किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि एक महिला के कपड़े व चप्पल जवाहर लाल नेहरू नहर के पास पड़े हैं। महिला सोनू के नहर में डूबने की आशंका के चलते नहर विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके नहर को रुकवाया गया। करीब 12 बजे बिसोहा पंप हाउस पर एक लाश उतराई हुई मिली।
विज्ञापन

नहर विभाग के कर्मचारियों ने यह सूचना मिलने के बाद नाहड़ पुलिस चौकी में इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर लापता हुई महिला के परिजनों को बुलवा लिया। बाद में मृतका की शिनाख्त सोनू के रूप में हुई। मृतका के पति विजय ने पुलिस को बताया कि उनके चार बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़की व एक लड़का है। उसकी पत्नी दमा के मरीज थी और करीब एक माह से काफी परेशान चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
कोट
शनिवार को नाहड़ निवासी सोनू के घर से लापता हो कई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई थी। सोमवार की दोपहर उसका शव बिसोहा पम्प हाउस पर मिला। पति के बयान पर पुलिस नेे सामान्य कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
-जगदीशचंद, प्रभारी नाहड़ पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed