{"_id":"69693258b2e7b5f5f40607a8","slug":"the-bjp-district-president-inspected-the-de-addiction-center-rewari-news-c-198-1-rew1001-232130-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नशामुक्ति केंद्र का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नशामुक्ति केंद्र का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
Fri, 16 Jan 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने वीरवार को जिला बाल कल्याण परिषद रेवाड़ी की तरफ से संचालित नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में चल रही गतिविधियों, उपचार व्यवस्था तथा पुनर्वास कार्यक्रमों की जानकारी ली।
डॉ. पोपली ने नशे की लत से जूझ रहे युवाओं से संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों के लिए घातक है, इससे मुक्ति के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में उपचार पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध है, जिसमें मरीजों के लिए भोजन की व्यवस्था भी निशुल्क की जाती है। केंद्र का संचालन माननीय उपायुक्त की अध्यक्षता में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त अनुदान के तहत किया जा रहा है। केंद्र में 15 मरीजों के लिए इंडोर उपचार की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
इस मौके पर कुलदीप चौहान, महामंत्री, सतपाल धुपिया, कार्यालय प्रभारी, हिमांशु पालीवाल, पिंकी कार्यक्रम अधिकारी, जोगेंद्र सिंह इंचार्ज नशा मुक्ति केंद्र सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।