{"_id":"67dc6392a7e2037b33068455","slug":"the-birth-rate-of-daughters-increased-in-the-village-of-health-minister-rewari-news-c-198-1-rew1001-216752-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्वास्थ्य मंत्री का गांव में बेटियों की जन्मदर बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्वास्थ्य मंत्री का गांव में बेटियों की जन्मदर बढ़ी
Fri, 21 Mar 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार के समान लिंगानुपात करने के प्रयास रंग ला रहे हैं। पूरे प्रदेश में लोगों को बेटियों के सम्मान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। खास बात यह रही कि पिछले एक साल का लिंगानुपात का डाटा सामने आया तो पता चला कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का खुद का गांव रामपुरा 5 हजार से ज्यादा आबादी वाले गांवों में रेवाड़ी जिले में अव्वल स्थान पर आया है। जिला का रामपुरा गांव प्रदेश का एक जाना माना गांव है। स्वास्थ्य विभाग के जनवरी 2024 से लेकर दिसंबर 2024 तक के लिंगानुपात के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो गांव रामपुरा की कुल जनसंख्या 5201 है, इसमें एक साल के दौरान कुल 56 नवजात शिशुओं ने जन्म लिया, इनमें 32 बेटियां तथा 24 बेटे शामिल हैं। ऐसे में लिंगानुपात का प्रतिशत 1333.333 बनता है जबकि प्रदेश का 910 है। माना जाता है कि रामपुरा गांव में बेटियों को अधिक सम्मान देने में राज्य की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव का भी रहा है। लोग इनको आदर्श मानकर बेटियों की पढाई -लिखाई पर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं और बेटा-बेटी को समान दृष्टि से देखते हैं।