फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The ancient temples of the city include the temple of Maa Durga.

Rewari News: शहर के प्राचीन मंदिरों में शामिल हैं मां दुर्गा का मंदिर

Thu, 03 Oct 2024 05:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 03 Oct 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
The ancient temples of the city include the temple of Maa Durga.
रेवाड़ी। मोहल्ला बारा हजारी स्थित मां दुर्गा मंदिर शहर के प्राचीन मंदिरों में शामिल है। अन्य दिनों की अपेक्षा नवरात्र में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर देवी माता के लिए आते हैं।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रधान महेंद्र चक्रवर्ती ने बताया कि नवरात्र को लेकर तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह मंदिर वर्ष 1962 में बना था। बताते हैं कि मूर्ति स्थापना के समय आंधी, तूफान और बिजली चमकने जैसे संयोग बने थे। मंदिर में राम दरबार के साथ ही भैरू बाबा, नवगृह और माता दुर्गा के अष्ट रूप भी विराजमान है। उन्होंने बताया कि शहर के बीचों बीच बना यह मंदिर आज विशाल रूप ले चुका है।
विज्ञापन


इसके अलावा राधा-कृष्ण, हनुमान जी की मूर्तिया भी स्थापित हैं। मंदिर के मुख्य दरबार में मां दुर्गा की शेर पर सवारी वाली मूर्ति स्थापित है। मूर्ति के सामने विशाल हाल भी है। जहां पर एक साथ काफी श्रद्धालुओं के प्रार्थना करने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

नवरात्र में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए विशेष तैयारी की जाती है। प्रवेश व निकास के अलग-अलग द्वार बनाए गए हैं। स्वयंसेवकों की भी डयूटी लगाई गई है। नवरात्र में सुबह 5 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके बाद 5.30 बजे आरती होगी। हर रोज 8 बजे विशेष पूजा होगी। दोपहर बाद 3 बजे से शाम को 6 बजे तक महिला मंडली भजन-कीर्तन करेगी। रात को 9.30 बजे आरती और और 10 बजे मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे।- पं. अयोध्या प्रसाद तिवारी, पुजारी, दुर्गा मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed